नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बीमार डॉगी को देखने के बाद बिजनेसमैन रतन टाटा इमोशनल हो गए हैं उनका दिल भर आया है। बता दें कि, रतन टाटा जानवरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं इस बार भी उन्होंने बीमार डॉगी के लिए मदद मांगी है। रतन टाटा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘मुंबई मुझे आपकी जरूरत है।’
रतन टाटा का पोस्ट वायरल
रतन टाटा ने बीमार डॉगी की मदद करने के लिए लोगों से गुहार लगाई है। उन्होंने लिखा है, ‘मैं वाकई आपकी मदद की सराहना करूंगा।’ रतन टाटा ने यह भी जानकारी दी है कि एनिमल हॉस्पिटल में स्टाफ को 7 महीने के डॉग के लिए ब्लड की जरूरत है। बता दें कि, रतन टाटा का यह पोस्ट शेयर होने के बाद से ही लगातार वायरल हो रहा है। पोस्ट को अभी तक लाखों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं धीरे-धीरे यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।
मुंबई में ब्लड डोनर की जरूरत
रतन टाटा के पोस्ट के अनुसार बिगड़ी हुई तबीयत को लेकर बताया गया है कि, ‘हमारे अस्पताल में 7 महीने के डॉग को ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत है। डॉग को टिक संदिग्ध और जानलेवा एनीमिया की शिकायत है। मुंबई में बहुत जल्दी एक ब्लड डोनर की जरूरत है।’
डोनर को पूरी करनी हैं ये शर्तें
ब्लड डोनेट करने वाले डॉग को लेकर कुछ शर्तों के बारे में बताया गया है इसके बाद वह ब्लड बीमार डॉगी को चढ़ाया जा सकता है। डोनर डॉग क्लिनिकली स्वस्थ, आयु 1 से 8 साल के बीच, वजन 25 किलो, टीकाकरण आदि होना चाहिए। इन शर्तों को पूरा करने वाले डॉग ब्लड डोनेट कर सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करे– Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:ं





