नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। IAS अफसर पूजा खेडकर डेडलाइन खत्म होने के बाद भी मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में रिपोर्ट करने के लिए नहीं आई। पूजा के खइलाफ फर्जी दस्तावेज के आधार पर अफसर बनने और धोखाधड़ी का मामले दर्ज है।
UPSC ने जारी किया शो कौज नोटिस
UPSC ने भी पूजा के सेलेक्शन को रद्द करने के लिए शो कौज नेटिस जारी किया था। साथ ही दोबारा परीक्षा देने पर भी रोक लगा दी थी। दिल्ली पुलिस ने पूजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच की जी रही है।
दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि पूजा मनोरमा दिलिप खेडकर के खिलाफ कंपलेंट और केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।
रोक दी गई थी ट्रेनिंग
इससे पहले 16 जुलाई को मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी ने पूजा के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उसकी ट्रेनिंग रोक दी थी।
पूजा ने धोखाधड़ी करके सब कुछ बताया झूठ
इसके अलावा UPSC ने बताया कि जांच से पता चला है कि पूजा खेडकर ने धोखाधड़ी करके नियम विरुद्ध तय सीमा से अधिक प्रयासों का लाभ उठाया है। जांच में ये भी सामने आया है कि खेडकर ने अपना नाम, अपनी माता व पिता का नाम, तस्वीर, हस्ताक्षर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर अपनी असली पहचान छिपाने की कोशिश की है।
इतना ही नहीं पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर पुलिस की गिरफ्त में हैं। मनोरमा खेडकर पर जमीन विवाद में बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप लगा है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मनोरमा को 20 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि भूमि विवाद में बंदूक दिखाकर धमकाने के मामले में मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर पर केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





