back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नाम, पता, ईमेल आईडी, नंबर सब मिले फर्जी….UPSC ने ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पर दर्ज कराया केस, क्या जाएगी अफसरी ?

विवादित ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के खिलाफ फर्जी पहचान मामले में UPSC ने कड़ी कार्रवाई की है। UPSC ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के IAS चयन को रद्द करने का फैसला किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पिछले कई दिनों से विवादों में घिरी ट्रेनी IAS पूजा खेडकर मामले को लेकर UPSC ने बड़ा कदम उठाया है। यूपीएससी ने नोटिस जारी कर ट्रेनी IAS की उम्मीदवारी को रद्द करने का फैसला किया है। इस प्रशिक्षु IAS पूजा खेडकर पर फर्जी तरीके से सिविल सेवा परीक्षा में बैठने और नाम व पहचान छिपाने के साथ जाली दस्तावेजों के आधार पर IAS बनने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। UPSC ने पूजा खेडकर के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है।

सिविल सेवा परीक्षा 2022 में उम्मीदवारी होगी रद्द

UPSC ने पूजा खेडकर की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में उनकी उम्मीदवारी को रद्द करने का फैसला किया है। इसके साथ ही भविष्य की परीक्षाओं में शामिल होने से पूजा खेडकर को रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

नाम, तस्वीर, हस्ताक्षर, ईमेल आईडी सब मिले फर्जी

UPSC ने इस मामले में आधिकारिक बयान जारी किया है। जिसमें उसने कहा है कि UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 के लिए चयनित उम्मीदवार पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर को लेकर गहन जांच की है।ष जिसमें पता चला है कि खेडकर ने अपने नाम, अपने माता-पिता का नाम समेत कई चीजों को भी बदला है। इसके अलावा UPSC ने बताया कि जांच से पता चला है कि पूजा खेडकर ने धोखाधड़ी करके नियम विरुद्ध तय सीमा से अधिक प्रयासों का लाभ उठाया है। जांच में ये भी सामने आया है कि खेडकर ने अपना नाम, अपनी माता व पिता का नाम, तस्वीर, हस्ताक्षर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर अपनी असली पहचान छिपाने की कोशिश की है।

गुरुवार को मनोरमा खेडकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि, गुरुवार को जमीन विवाद मामले में प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मनोरमा खेडकर पर जमीन विवाद में बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप लगा है। पुलिस ने उनके खिलाफ IPC की धारा 307 में भी मामला दर्ज किया है। वहीं मनोरमा खेडकर को पौड की अदालत ने 20 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। बता दें कि भूमि विवाद में बंदूक दिखाकर धमकाने के मामले में मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर पर केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। मनोरमा एक लॉज में नाम बदलकर छुपी थी।

अपने दिव्यांगता और OBC प्रमाणपत्र को लेकर भी सवालों के घेरे में है IAS

प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर अपने दिव्यांगता और OBC प्रमाणपत्र को लेकर भी सवालों के घेरे में हैं। इसके अलावा प्रशिक्षु IAS पर पुणे कलेक्टर कार्यालय में तैनाती के समय आचरण को लेकर भी जांच की जा रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Govt. Exam Prepration Tips: SSC-UPSC की तैयारी कर रहे हैं तो इस बिंदुओं को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में सरकारी नौकरी पाने का सपना लाखों युवाओं का होता है। हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार SSC, UPSC और...
spot_img

Latest Stories

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵