नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र बोर्ड ने 2024 में आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट का इंतजार 14 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को था। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एण्ड हायर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित 2024 की 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं का रिजल्ट 95.81 प्रतिशत आया है। परीक्षार्थियों के लिए वेबसाइट लिंक 1 बजे एक्टिव होगा। बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 से 26 मार्च 2024 तक किया गया था। पिछले वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षाओं के लिए 15.77 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था।
पांच लाख से ज्यादा को मिली डिस्टिंक्शन
करीब 5.58,021 परीक्षार्थियों को डिस्टिंक्शन प्राप्त हुई है। बता दें कि किसी भी विद्यार्थी को डिस्टिंक्शन पाने के लिए 75 फीसद से ज्यादा अंक लाने की जरूरत होती है।
9382 स्कूलों का 100 फीसद रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 23,288 स्कूल के बच्चे बैठे थे। बता दें कि इनमें से 9,382 स्कूलों का परिणाम 100 फीसद आया है।
लड़कियों ने फिर मारी बाजी
लड़कियों ने लड़को को पछाड़ते हुए एक बार फिर बाजी मार ली है। लड़कों की तुलना में लड़कियों का रिजल्ट 2.56 फीसद ज्यादा है।
किस जिले ने किया टॉप तो कौन रहा नीचे
नागपुर जिले का 10वीं कक्षा का परिणाम सबसे कम रहा। नागपुर का रिजल्ट 94.73 फीसद दर्ज किया गया, जबकि कोंकण जिले ने 99.01 फीसद रिजल्ट प्राप्त करते हुए टॉप किया।
रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in विजिट करें।
-इसके बाद वेबसाइट पर मांगे गए अपने क्रेडेंशियल फिल करें और सब्मिट करें।
-इसके बाद आपको स्क्रीन पर अपना रिजल्ट दिखेगा।
-अब चाहें तो इसे सेव कर लें या प्रिंट आउट निकाल लें।
स्कोरकार्ड में जरूर चेक करें ये डिटेल
वेबसाइट पर स्कोरकार्ड चेक करते समय अपना रोल नंबर या सीट नंबर, अपना नाम, विषय, विषय कोड और उसके अंक और ही टोटल प्राप्त किए अंक व पास/फेल का चिह्न अपने स्कोरकार्ड पर जरूर चेक करें। किसी भी तरह की गलती होने पर फौरन बोर्ड से संपर्क करें।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




