back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘ये असंवैधानिक, PM मोदी को ये शोभा नहीं देता’

अरविंद केजरीवाल को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद केजरीवाल को ED ने शराब घोटाला मामले में को-कॉन्स्पिरेटर माना है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया है। प्रियंका ने ट्विटर (अब X) में एक पोस्ट में लिखा है कि ये पीएम नरेंद्र मोदी को शोभा नहीं देता है। ज्ञात हो कि अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया है, ED ने दिल्ली के शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को कोकॉन्स्पिरेटर बनाया है।

प्रियंका गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, “चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह टार्गेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है। राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री जी को शोभा देता है, न उनकी सरकार को।”

प्रियंका ने आगे लिखा कि पीएम मोदी और सरकार के दूसरे नेताओं को अपने अलोचकों से चुनावी रणभूमि में लड़ना चाहिए, उनका डटकर मुकाबला करना चाहिए। प्रियंका ने लिखा कि सरकार के नेता अपने विरोधियों की नीतियों और काम करने के तरीकों पर हमला कर सकते हैं, यही लोकतंत्र है। लेकिन जिस तरह से सरकार सरकारी संस्थाओं का इस्तेमाल अपना राजनीतिक मकसद पूरा करने के लिए कर रही है ये लोकतंत्र के हर उसूल के खिलाफ है।

प्रियंका ने लिखा, “देश के विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज़ कर दिये गये हैं, तमाम राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर ED, CBI, IT का दिन रात दबाव है, एक मुख्यमंत्री जेल में डलवा दिये गये हैं, अब दूसरे मुख्यमंत्री को भी जेल ले जाने की तैयारी हो रही है। ऐसा शर्मनाक दृश्य भारत के स्वतंत्र इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है।”

आपको बता दें कि 21 मार्च की सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर सिस्टमैटिक ढंग से कांग्रेस को कमज़ोर करने का आरोप लगाया था। वहीं राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि सरकार ने कांग्रेस के सारे अकाउंट फ्रीज़ कर दिए हैं। स्थिति ये हो गई है कि कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने, यहां तक कि ट्रेन की टिकट करने के पैसे तक नहीं हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...