नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2024 को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE), धर्मशाला आज एचपी बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी करेगा। जानकारी के अनुसार एचपीबीओएसई 12वीं रिजल्ट आज यानी 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे रिजल्ट घोषित करेगा। रिजल्ट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ SMS के जरिए भी पाया जा सकता है।
मार्च में हुई थी बोर्ड परीक्षा
इस साल एचपीबीओएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 मार्च से 28 मार्च तक किया गया था। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। एचपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में लगभग 1.5 लाख और एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में लगभग 1.4 लाख छात्र हैं।
वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
-सबसे पहले बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर विजिट करें।
-मेनू बार पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करें, फिर एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 पर क्लिक करें।
-लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करें।
-इसके बाद सर्च पर क्लिक करें।
-12वीं कक्षा 2024 एचपी बोर्ड का रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव कर लें।
-चाहें तो रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट भी लेकर सुरक्षित कर सकते हैं। रखें
SMS के माध्यम से देखें रिजल्ट
– सबसे पहले HP12 टाइप करें और स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखें।
– इसके बाद मेसेज को 5676750 पर भेजें।
-इसके बाद आपको एचपी कक्षा 12 का परिणाम उसी फोन नंबर प्राप्त होगा।




