back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

G-20 की सफलता पर पीएम मोदी का सम्मान, जारी हो सकती है मध्यप्रदेश में उम्मीदवारों की लिस्ट

नई दिल्ली के भाजपा कार्यालय को बुधवार की शाम को पूरी तरह सजाया गया है। मौका है पीएम के सम्मान का। पीएम मोदी का यह सम्मान जी-20 की सफलता के बाद भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नई दिल्ली के भाजपा कार्यालय को बुधवार की शाम को पूरी तरह सजाया गया है। मौका है पीएम के सम्मान का। पीएम मोदी का यह सम्मान जी-20 की सफलता के बाद भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं। पीएम के आगमन को लेकर इसलिए यहां की सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है। लोग भी पीएम के अभिनंदन के कारण काफी उत्साहित दिख रहे हैं।

जी-20 की सफलता का सभी कर रहे गुणगान

बता दें कि भाजपा की आज शाम को ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। पीएम मोदी इस बैठक में भी हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी के स्वागत कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। खबरों के अनुसार पीएम मोदी कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे और हाल में ही खत्म हुए जी20 की सफलता के बारे में कार्यकर्ताओं को बताएंगे। जी-20 के सफल आयोजन के बाद से ही देश दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। दुनिया भर के नेता इस प्रोग्राम की सफलता को लेकर भारत की तारीफ कर रहे हैं।

जारी हो सकती है उम्मीदवारों की लिस्ट

इधर, भाजपा मध्यप्रदेश के रण के लिए काफी पहले से माथापच्ची कर रही है। ऐसे में उम्मीदवारों के नाम फाइनल करके उनके नाम पर मुहर लग सकती है। भाजपा की आज शाम होने वाली केंदीय समिति की बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होनी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी उम्मदीवारों की लिस्ट जारी कर सकती है।

इससे पहले भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए 39 सीटों के उम्मीदवार फाइनल कर दिए थे। वहीं अगली लिस्ट पर भी मंथन चल रहा है। आज की बैठक से पहले सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर एक बैठक सोमवार को हुई थी, जिसमें मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, अवध मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव उपस्थित थे।

जी-20 में काम करने वाले कर्मचारी होंगे सम्मानित

जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता में अहम योगदान देने वालों को एलजी सम्मानित करेंगे। बता दें कि शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली और केंद्र सरकार के विभाग की टीम रात को भी काम करती रही। इसी समन्वय के कारण यह प्रोग्राम सफल रहा और देश-दुनिया में चर्चा का विषय रहा। इसी क्रम में हर विभाग अपने कर्मचारियों के लिए चाय पार्टी रखेगा जिसमें एलजी भी शामिल होंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...