back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

28 साल जेल की सजा काट कर बाहर निकल रहे कैदी से जज ने मांगी माफी, पढ़िए अजीबोगरीब घटना की पूरी कहानी

अमेरिका के कैलिफोर्निया में गेरार्डो कैबनिलास ने 28 साल जेल की सजा काटी। अब कहीं जाकर यह साबित हुआ कि वह निर्दोष है। इसके बाद लॉस एंजिलिस काउंटी ने मंगलवार को उसे स्थायी तौर पर रिहा कर दिया।

लॉस एंजिलिस, हि.स.। अमेरिका के कैलिफोर्निया में गेरार्डो कैबनिलास ने 28 साल जेल की सजा काटी। अब कहीं जाकर यह साबित हुआ कि वह निर्दोष है। इसके बाद लॉस एंजिलिस काउंटी ने मंगलवार को उसे स्थायी तौर पर रिहा कर दिया। इस व्यक्ति के ऊपर 30 साल पहले अपहरण, डकैती और दुष्कर्म के आरोप लगे थे।

1995 की थी घटना

मीडिया रिपोर्ट्स में काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस के बयान के हवाले से कहा गया है कि डीएनए टेस्ट ने साल 1995 में साउथ गेट शहर में एक खड़ी कार में बैठे एक कपल पर हुए हमले में आरोपित गेरार्डो कैबनिलास को दोषमुक्त करने में मदद की। डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी से संबंधित कनविक्शन इंटीग्रिटी यूनिट ने इस मामले की दोबारा जांच की। इसके बाद पिछले हफ्ते जज ने गेरार्डो कैबनिलास की सजा को पलट दिया और उसे निर्दोष पाया पाते हुए उसकी स्थायी रिहाई का आदेश दिया।

पीड़ित कपल ने किया खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अटॉर्नी जज जॉर्ज गैस्कॉन ने कहा कि वह न्याय और आपराधिक कानूनी प्रणाली की विफलता के लिए गेरार्डो कैबनिलास से माफी मांगते हैं। उल्लेखनीय है कि गेरार्डो कैबनिलास को साल 1996 में कोर्ट ने दोषी ठहराया था और इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। दरअसल पीड़ित कपल ने दूसरी बार हुई जांच में अदालत में स्वीकार किया कि शिनाख्त के लिए उनके ऊपर कैबनिलास की फोटो पर मुहर लगाने का दबाव डाला गया।

किट से हुआ खुलासा
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बलात्कार किट पर किए गए डीएनए टेस्ट से पता चला कि इसमें गेरार्डो कैबनिलास शामिल नहीं था। इनोसेंस प्रोजेक्ट ने कहा कि इस मामले में किसी अन्य संदिग्ध को कभी गिरफ्तार नहीं किया गया, हालांकि एक अन्य व्यक्ति ने बाद में यह अपराध कुबूल किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...