नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड विधानसभा से 18 बीजेपी विधायकों को बाहर निकाल दिया गया है। इन्हें मार्शलों की मदद से बाहर निकाला गया है। दरअसल ये लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
हंगामा करने के आरोप में बीजेपी विधायक किए गए बाहर
झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबिन्द्र नाथ महतो ने हंगामा करने के आरोप में विधायकों को बाहर निकाला गया।
दरअसल बीजेपी विधायक सत्र की शुरुआत में ही नारेबाजी करने लगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग करने लगे। वेल में जाकर इन लोगों ने कुछ दस्तावेज भी फाड़ दिए।
सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बीच हुई बहस
सत्र के शुरू होने से पहले सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बीच बहस भी हुई। जब स्थिति खराब होती गई तो स्पीकर ने बीजेपी विधायकों को बाहर जाने के आदेश दिए। स्पीकर ने कहा कि विधानसभा की एथिक्स कमिटी मामले की जांच करेगी। इन्हे 1 हफ्ते के भीतर अपनी रिपोर्ट जमा करानी होगी। इसके बाद हाउस को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
यह लोकतंत्र की हत्या है: बीजेपी विधायक
बीजेपी विधायकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। विपक्ष के नेता अमर बौरी ने कहा कि इस पूरी घटना से पता लगता है कि राज्य सरकार डिक्टेटर हो गई है।
विधायकों ने लौबी में गुजारी रात
बाहर किए गए विधायकों ने बुधवार रात लौबी में सोकर गुजारी। ये लोग झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे जिन्होंने रोजगार सहित कई मुद्दों पर जवाब देने से मना कर दिया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in





