back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता को घर से उठा ले गए, हत्याकर शव फेंका, तृणमूल के पूर्व विधायक पर आरोप

भाजपा के विधायक अशोक डिंडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया है। डिंडा ने आरोप लगाया है कि इस हत्याकांड में मोयना से तृणमूल के पूर्व विधायक संग्राम दोलुई का हाथ है।

कोलकाता,एजेंसी। पश्चिम बंगाल में एक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की हत्या कर दी गई। पूर्व मेदिनीपुर जिला के मोयना में सोमवार शाम हुए इस हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत है। भाजपा ने मंगलवार सुबह इसका विवरण जारी किया है। भाजपा ने कहा है-‘ मोयना के बूथ अध्यक्ष विजय कृष्ण दौलुई सपत्नीक घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें पत्नी के सामने रोककर पीटा गया। इसके बाद वह घर चले गए। कुछ समय बाद बाइक से तृणमूल के कई नेता उनके घर पहुंचे और उन्हें उठा कर ले गए। फिर उनकी हत्या कर शव घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया।’

अशोक डिंडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया

इस घटना के विरोध में मोयना से भाजपा के विधायक अशोक डिंडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया है। डिंडा ने आरोप लगाया है कि इस हत्याकांड में मोयना से तृणमूल के पूर्व विधायक संग्राम दोलुई का हाथ है। इस आरोप पर पूर्व विधायक संग्राम से मोबाइल फोन पर प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया गया। उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। तृणमूल कांग्रेस ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पुलिस भी चुप्पी साधे हुए है। उल्लेखनीय है कि 2021 में दो मई को ही पश्चिम बंगाल चुनाव मतगणना का नतीजा घोषित किया गया था। इसके बाद पूरे प्रदेश में हिंसा हुई थी। इस हिंसा में 60 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया गया था। भाजपा आज दो मई को ‘काला दिवस’ के तौर पर मना रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵