back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP 44th Foundation day : हनुमान जी का जीवन भारत की विकास यात्रा में प्रेरणास्त्रोत- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान की जयंती मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन आज भी हमें भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देता है।

देश की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी गुरुवार (6 अप्रैल) को दिल्ली में अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी की स्थापना दिवस पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद रहे। इस साथ ही इस अवसर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें ये संकल्प लेना होगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम एक पल भी बैठने वाले नहीं हैं और पीएम मोदी के नेतृत्व में पार्टी को और आगे ले जाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा- भगवान हनुमान भारत की विकास यात्रा के लिए प्रेरणास्त्रोत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान की जयंती मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन आज भी हमें भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देता है।

पीएम मोदी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का शीश झुका कर किया प्रणाम

पीएम ने कहा कि भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक जिन महान विभूतियों ने पार्टी को सींचा है। पार्टी को संवारा है, सशक्त और समृद्ध किया है। छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर के वरिष्ठ पद पर रह कर देश और पार्टी की सेवा करने वाले सभी महानुभावों को मैं शीश झुका कर प्रणाम करता हूं।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में भी पार्टिया अपनी अपनी रणनीति को...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...