back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cyclone Biparjoy: तीन दिन पहले से डरा रहा ‘बिपरजॉय’, समंदर में उठ रहीं ऊंची लहरें, गुजरात में येलो अलर्ट जारी

‘बिपरजॉय’ तूफान के 15 जून तक पहुंचने का अनुमान था, लेकिन इससे पहले ही गुजरात में इसका असर दिखने लगा है। कच्छ और सौराष्ट्र के तट पर तेज हवाएं चलने लगी हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय धीरे-धीरे अपना रौद्र रूप अपनाने लगा है। तूफान धीरे-धीरे भारतीय तट की ओर बढ़ रहा है। तूफान के 15 जून तक पहुंचने का अनुमान था, लेकिन इससे पहले ही गुजरात में इसका असर दिखने लगा है। कच्छ और सौराष्ट्र के तट पर तेज हवाएं चलने लगी हैं। गुजरात के साथ ही केरल और महाराष्ट्र में भी समुद्र तट में ऊंची-ऊंची लहरे उठ रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

गुजरात में येलो अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने गुजरात के लिए चक्रवात बिपरजॉय को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने लिखा, कच्छ और सौराष्ट्र तट के लिए येलो अलर्ट। 15 जून को दोपहर तक बिपरजॉय के पाकिस्तान के कराची और मांडवी (गुजरात) के बीच से गुजरने की संभावना है।

गुजरात के तट से लोगों को हटाया जा रहा

चक्रवात की चेतावनी के बीच, कच्छ में अधिकारियों ने निचले इलाकों से लोगों को हटाकर अस्थायी आश्रयों में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। एक समाचार एजेंसी ने दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी के हवाले से कहा कि 6 जहाजों ने बंदरगाह छोड़ दिया है तथा सोमवार को 11 और जाएंगी। साथ ही बंदरगाह के अधिकारियों और जहाज मालिकों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

मुंबई में उड़ानों पर असर

मुंबई में बीती रात से चल रही तेज हवाओं और बारिश के कारण एयरपोर्ट पर विमान सेवा प्रभावित हुई है। रविवार रात से कई उड़ानें या तो रद्द कर दी गईं या डाइवर्ट की गई हैं। अभी उड़ानें लैंड और टेक ऑफ कर रही है लेकिन उनमें देरी देखने को मिल रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...