back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Diwali-Chhath: दिवाली-छठ में घर आने के लिए बिहारियों की जेब हो रही ढीली, फ्लाइट के दाम छू रहे आसमान

Patna: बाहरी प्रदेश में रह रहे बिहारियों को दीपावली-छठ महापर्व पर घर आने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। ट्रेन में भारी भीड़ को देखते हुए लोग फ्लाइट से घर आ रहे हैं।

पटना, हि.स.। बाहरी प्रदेश में रह रहे बिहारियों को दीपावली-छठ महापर्व पर घर आने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। ट्रेन में भारी भीड़ को देखते हुए लोग फ्लाइट से घर आ रहे हैं लेकिन नई दिल्ली से पटना के लिए स्पाइस जेट का किराया 10 नवम्बर यानी धनतेरस को 11,773 से 13,873 तक है। एयर इंडिया का किराया 14,804 रुपये है। इंडिगो का किराया 16,683 से 17,943 रुपये तक है।

यहां जानिए किराया

10 नवम्बर को मुम्बई से पटना स्पाइस जेट का किराया 17,994 रुपये है। इंडिगो का किराया 18,362 रुपये से 23,737 तक है। देश की आईटी नगरी बेंगलुरु से 10 नवम्बर को पटना की इंडिगो का किराया 18,165 रुपये है। स्पाइस जेट का किराया 21,210 रुपये है।

इस दिन शाम में इंडिगो की फ्लाइट का किराया 28,245 रुपये है। 10 नवम्बर को चेन्नई से पटना के लिए इंडिगो की सीधी फ्लाइट है, जिसका किराया 14,937 रुपये है।

यहां जानिए किराया

धनतेरस के अगले दिन 11 नवम्बर की बात करे तो नई दिल्ली से पटना के लिए स्पाइस जेट का किराया 11773 से लेकर 12771 रुपये तक है। एयर इंडिया का किराया 14,804 रुपये है। इंडिगो की बात करें तो इसका किराया 16,683 से 19,203 तक है। 11 नवम्बर को बेंगलुरु से पटना इंडिगो की फ्लाइट का किराया 20,685 रुपये है। स्पाइस जेट का किराया 17,430 रुपये है।

यहां जानिए किराया

इंडिगो में ही शाम की फ्लाइट का किराया 28,245 रुपये है। 11 नवम्बर को चेन्नई से पटना आना है तो इस दिन भी एक ही इंडिगो की सीधी फ्लाइट है। इस दिन का किराया 19,347 रुपये है। 11 नवम्बर को मुम्बई से पटना इंडिगो का किराया 22,057 रुपये है। स्पाइस जेट का किराया 27,706 रुपये है। एयर इंडिया का किराया 28,787 रुपये है।

छठ पूजा से पहले का किराया देखें

छठ महापर्व और दीपावली के बाद देश के विभिन्न महानगरों से बिहार आने वाली फ्लाइट का किराया भी आसमान छू रहा हैं। 15 नवम्बर को दिल्ली से पटना एयर इंडिया का किराया 9,869 रुपये है। स्पाइस जेट का किराया 9,883 रुपये है। इंडिगो का किराया 10,383 रुपये है। 16 नवम्बर को दिल्ली से पटना एयर इंडिया के लिए का किराया 9,869 रुपये। स्पाइस जेट का किराया 9,883 रुपये। इंडिगो का किराया 10,383 रुपये है।

दिवाली के बाद का किराया रहेगी इतना

16 नवम्बर को मुम्बई से पटना इंडिगो का किराया 12,817, स्पाइस जेट का 14,530 रुपये, एयर इंडिया का किराया 29,385 रुपये है। 16 नवम्बर को बेंगलुरु से पटना इंडिगो की फ्लाइट का किराया 13,965 रुपये , स्पाइस जेट का किराया 13,544 रुपये। इसी तरह समय शाम में अगर इंडिगो की फ्लाइट लेंगे तो इसके लिए आपको 23,205 रुपये तक जेब ढीली करनी पड़ सकती है। 16 नवम्बर को चेन्नई से पटना का किराया इंडिगो की फ्लाइट का 12,312 रुपये है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...