back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Begusarai: घर के बाहर सोये RJD नेता को मारी गोली, हत्या कर बदमाश हुए फरार, राजनीतिक साजिश की आशंका

Bihar: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने सत्ताधारी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सक्रिय कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या दी। घटना बलिया थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के मधुसूदनपुर गांव की है।

बेगूसराय, हि.स.। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने सत्ताधारी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सक्रिय कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या दी। घटना की बलिया थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या-नौ के मधुसूदनपुर गांव की है।

पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है

मृतक स्व. जगदीश चौधरी के 60 वर्षीय पुत्र अनिरुद्ध चौधरी है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है। मृतक के परिजन बाहर रहते हैं, जिन्हें घटना की सूचना दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। उसके बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मॉर्निंग वॉक पर आने से हुआ संदेह

घटना के संबंध में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि अनिरुद्ध चौधरी मॉर्निंग वॉक किया करते थे। गुरूवार की सुबह जब सड़क पर मॉर्निंग वॉक करने जब अन्य लोग निकले तो चलने के लिए आवाज लगाया। नहीं जगने पर लोग चले गए उसके बाद लोगों को सुबह में पता चला कि हत्या कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है।

अनिरुद्ध चौधरी हमारे सक्रिय कार्यकर्ता थे

युवा राजद जिलाध्यक्ष फैजउर रहमान ने बताया कि अनिरुद्ध चौधरी हमारे सक्रिय कार्यकर्ता थे। रात में एक जगह से निमंत्रण से घर आए और करीब 12 बजे गर्मी अधिक होने के कारण दरवाजें पर ही सो गए। इसके बाद बदमाशों ने काफी तेज आवाज में टीवी चला कर छोड़ दिया और सिर में पीछे से गोली मार दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मामले की जांच की मांग की गई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...