back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भिलाई नगर : रामनगर मुक्तिधाम में रखी अस्थियाँ का विधि विधान के साथ विसर्जन करेगा युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई

भिलाई नगर, 17 जून (हि. स.)। भिलाई युवा कांग्रेस और दुर्ग ज़िला एनएसयूआई के द्वारा गुरुवार को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपकर भिलाई के रामनगर मुक्तिधम में रखें कुछ अस्थियाें को रीति रिवाज से विसर्जन करने की मांग की। कोरोना काल में हुयी मृत्यु और किसी कारण उनका अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम नहीं हो सका है, उन सभी दिवंगत लोगों की अस्थियों का पूरे रीति रिवाज विधि-विधान के अनुरूप विसर्जन कर दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। अफ़रोज़ खान एवं आदित्य सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि कोरोना में मृत कई लोगों की अस्थियाँ अभी भी विसर्जित नहीं हुयी है और सामाजिक सद्भावना में ऐसी मान्यता है कि जब तक मृत व्यक्ति की अस्थि विसर्जन ना हो उनकी आत्मा को शांति नहीं मिलता है। इस कारण से हम सभी युवा साथी वैश्विक महामारी में मृत सभी आत्माओं की शांति हेतु विधि विधान से उनका अस्थि विसर्जन कर श्रधांजलि देना चाहते हैं। इस पर विधायक ने तत्काल सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा किया एवं इस मानवता भरे कार्य के लिए युवाओं का उत्साह वर्धन किया और कहा कि समय रहने पर स्वयं भी शामिल होने की कोशिश करूँगा। इस दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष अफ़रोज़ खान, एनएसयूआई दुर्ग ज़िला अध्यक्ष आदित्य सिंह, राजू रजक, हर्ष यादव, प्रियांशु वर्मा उपस्थि थे। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...