भिलाई नगर 12 जून (हि. स.)। कोविड 19 से मारे गए 240 भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मयोद्धाओ के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति व 14 श्रमिकों की निलंबन निशर्त वापसी की मांग पर हल्ला बोल संघर्ष मोर्चा का आज आई आर गेट ले समक्ष सुबह 8 बजे से दो मांगो पर धरना प्रदर्शन जारी है। हल्ला बोल मोर्चा का मानना है संयत्र के उत्पादन ओर संयत्र हित मे श्रमिक कोरोना महामारी के दौरान कार्य करते हुए अपनी जान बलिदान की है। अतः ऐसे कर्मयोद्धाओ के आश्रितों को सेल प्रबधन को अनुकम्पा नियुक्ति दी जानी चाहिए। इसी तरह 14 युवा कर्मी जिन पर प्रबंधन ने निलंबन की कार्यवाही की ऐसे तमाम युवा कर्मियो की निलंबन वापसी निशर्त की जाए। सुबह 8 बजे आई आर गेट पर एकत्रित होकर कोविड 19 से मृत श्रमिकों वा 12 जून गैस कांड जान गवाने वाले श्रमिकों को श्रध्दांजलि के पश्चात सुबह से शाम तक अनुकंपा नियुक्ति की मांग वा निलंबन वापसी की मांग पर समाजिक दूरी , शारीरिक दूरी कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए डटे रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे




