back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BEL Recruitment: भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड ट्रेनी इंजीनियरिंग समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, यहां करें आवेदन

बीईएल ने ट्रेनी इंजीनियरिंग समेत प्रोजेक्ट ऑफिसर पदो के लिए भर्तियां निकाली है। भर्ती में ओबीसी को 3 वर्ष जबकि एससी, एसटी उम्मीदद्वारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसकी अंतिम तिथि 12 फरवरी 2024 है।

BEL Recruitment vacancy 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड यानी बीईएल (BEL) ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों के लिए एक-एक वैकेंसी निकाली है। भारती में एससी एसटी और ओबीसी सहित दिव्यांग को आयु में छूट निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https:/bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 12 फरवरी 2024 है। आपको बता दें कि भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड के ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के एक-एक पदों पर जो भारती की जाएगी वह उत्तराखंड के कोटेश्वर देश भर के यूनिट्स के लिए निकाली गई है।

कितनी होगी आयु?

नोटिफिकेशन के अनुसार भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड यानी बीईएल (BEL) ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों के लिए एक-एक वैकेंसी निकाली है। वहीं भर्ती कंप्यूटर साइंस विभाग में भी जायेगी। आपको बता दें कि ट्रेनिंग इंजीनियर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। जबकि प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 32 वर्ष होनी अनिवार्य है।

कितनी मिलेगी छूट?

भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड के तहत की जाने वाली भर्तियों में अगर छूट की बात करें तो एससी ,एसटी आयु वर्ग के कैंडिडेट को 5 वर्ष जबकि ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं पीडब्ल्यूडी से संबंधित न्यूनतम 40% दिब्यांगता या इससे अधिक होने पर उम्मीदवार को 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

कैसे होगा चयन?

नोटिफिकेशन के अनुसार भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड यानी बीईएल (BEL) ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवार को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवार का इंटरव्यू होगा। दोनों के अंकों के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। आपको बता दें कि उम्मीदवार के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू उत्तराखंड के कोटेश्वर में ही आयोजित की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड यानी बीईएल (BEL) के तहत निकली निम्न पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके उसे आधिकारिक वेबसाइट https:/bel-india.in पर जाना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है। इसके बाद किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

हैरतअंगेज! साल 2024 में दुनिया की 539 कंपनियों ने 1,50,034 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकाला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नई प्रौद्योगिकियों के बढ़ते उपयोग के कारण 2024 में लाखों नौकरियां खत्म होने का संकट सामने आया है।...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...