back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना से जंग : मजबूत इच्छाशक्ति और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने से राजेश्वरी ने दी कोरोना को मात

रायपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना संक्रमण की चुनौतियों के बीच भी मेडिकल टीम लोगों को बेहतर चिकित्सा देने में जुटी हुई है। इनके प्रयासों के चलते गंभीर स्थिति में भर्ती मरीज भी पूरी तरह से स्वस्थ हो रहे हैं। इनमें से कुछ मरीजों की कहानी बड़ी विलक्षण रही, जिन्होंने अस्पताल प्रबंधन की मेहनत और अपने हौसले से कोविड की जंग जीत ली। बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक में रहने वाली 50 वर्षीय राजेश्वरी यादव भी इनमें से ही एक है। इसी माह की दो अप्रैल उन्हें जब बिलासपुर जिला चिकित्सालय में लाया गया तब उनकी स्थिति काफी खराब थी। आक्सीजन लेवल 85 तक चला गया था। दिक्कत यह थी कि राजेश्वरी के साथ कोमार्बिडिटी भी जुड़ी थी। उन्हें थायराइड एवं बीपी की समस्या थी। कुछ दिन पहले ही उन्हें टायफायड भी हुआ था। मुश्किल मामले में डाक्टरों ने कड़ी मेहनत की और स्वस्थ होने के बाद वे डिस्चार्ज हो गई। राजेश्वरी की तरह अन्य लोग भी बड़ी संख्या में रिकवर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए चिकित्सकीय परामर्श के साथ सकारात्मक सोच रखना भी जरूरी है। वे डाक्टरों को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि विपरीत परिस्थिति में भी डॉक्टरों से सही उपचार मिलने से वे आज स्वस्थ हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵