back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नेपाल में राजनीतिक अहम की लड़ाई, ‘राष्ट्रपति पद’ ने नींद उड़ाई

नेपाल में राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरु हो रही है। राष्ट्रपति पद के उम्मदवार को लेकर सत्ताधारी पक्ष में खींचतान चल रही है।

काठमांडू, एजेंसी। नेपाल के प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच छिड़ी अहम की लड़ाई में ‘राष्ट्रपति पद’ पर उम्मीदवार का चयन करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। सत्ताधारी गठबंधन टूट के करीब है। प्रधानमंत्री और सीपीएन (एमसी) के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड ने साफ कर दिया है कि सीपीएन यूएमएल को किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रपति पद नहीं दिया जाएगा। यह साफ होते ही यूएमएल अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने नई रणनीति अपनाई है।

राष्ट्रपति पद पर घमासान

ओली ने सोमवार शाम सीपीएन (एकीकृत समाजवादी) के अध्यक्ष माधव कुमार को राष्ट्रपति पद का प्रस्ताव दिया। उन्होंने दोनों दलों की एकता की शर्त के साथ यह प्रस्ताव रखा है।पूर्व प्रधानमंत्री ने यूएमएल से अलग होकर एकीकृत समाजवादी का गठन किया है। यह पार्टी नेपाली कांग्रेस के साथ विपक्षी गठबंधन में है। यूएमएल के प्रवक्ता पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने कहा कि बैठक में एक साथ रहने पर चर्चा हुई है। माधव नेपाल के करीबी एकीकृत समाजवादी के नेता सोम प्रसाद पांडेय ने बताया कि ओली से मुलाकात के बाद आगे की बातचीत चल रही है।

 भविष्य में नेपाल का शक्ति संतुलन बिगड़ने वाला 

प्रचंड ने इस पद के लिए नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार का समर्थन करने का वादा किया है। नेपाली कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रकाश शरण महत ने इसकी पुष्टि की है। सीपीएन (एमसी)के के प्रवक्ता कृष्ण बहादुर महरा ने कहा कि प्रचंड को यह तय करने का अधिकार दिया गया है कि किस उम्मीदवार का समर्थन करना है। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल को उम्मीदवार बनाने की तैयारी की है। पार्टी के सभापति शेर बहादुर देउबा को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है। एक पक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद सिटौला के लिए लॉबिंग कर रहा है। वैसे मौजूदा घटनाक्रम से यह संकेत मिल रहे हैं कि भविष्य में नेपाल का शक्ति संतुलन बिगड़ने वाला है। नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव 9 मार्च को होना है। 25 फरवरी को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

नेपाल में प्रदर्शनकारियो के सामने झुकी ओली सरकार, होम मिनिस्टर का इस्तीफा, अब तक 20 की मौत

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । नेपाल में सोमवार को सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़के युवा सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन हिंसक हो गया...
spot_img

Latest Stories

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵