back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिलकेश मोहल्ला क्लास में सिखा रहे अबेकस टूल और फिंगर अबेकस से गणित की मूलभूत संक्रियाएं

कोरबा, 04 मार्च (हि. स.)। जिला मुख्यालय कोरबा से लगभग 85 किलोमीटर दूर पाली विकास खंड के वनांचल आदिवासी व पहाड़ी क्षेत्र के कर्रा नवापारा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक दिलकेश मधुकर अपने नवाचारी गतिविधियों और आनलाईन कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आनलाईन कोर्स और विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होकर 100 से अधिक प्रमाणपत्र और सम्मान प्राप्त कर पूरे जिले को गौरवान्वित किए हैं। उनके द्वारा किए गए नवाचार शिक्षा मधुबन पीएलसी ग्रुप में सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल होकर निरंतर सरकारी स्कूलों की शिक्षा को बेहतर बनाने के कार्य और विचार मंथन करते हैं। कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई को सुचारू रूप से जारी रखने और आंकलन करने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। गणित विषय को हमेशा से कठिन विषय समझा जाता है लेकिन दिलकेश मधुकर का कहना है कि यह विषय सरल और आसान है बशर्ते इसकी अवधारणा को सरल तरीकों से सीखाया और गतिविधियों के द्वारा पढ़ाया जाएं। गणित में संख्याओं का ज्ञान और संक्रियाओं का ज्ञान ही गणित को आसान बनाता है। जहां हम अबेकस टूल के द्वारा गणितीय संख्या और संक्रिया कर सरल और गति के साथ कम समय में हल प्राप्त कर सकते हैं। दिलकेश मधुकर जी शून्य निवेश नवाचार करते हुए फिंगर अबेकस से बच्चों को गणित की संख्या बोध और जोड़ घटाव गुणा जैसी संक्रियाओं को कम समय में हल करना सीखा रहे हैं। कोरोना काल के इस विकट समय में पढ़ाई को जारी रखने के लिए दिलकेश मधुकर द्वारा जहां ऑनलाइन क्लास और ऑफलाइन क्लास दोनों ही तरीकों से बच्चों को जोड़ कर रखें हुए हैं। उन्होंंने स्वयं के बहुत से शैक्षिक विडियो छत्तीसगढ़ राज्य के पोर्टल पढ़ई तुहर दुआर में अपलोड किए हैं साथ ही अपनी गतिविधियों और नवाचार सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक, टेलीग्राम और युट्यूब पर भी शेयर करते हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति सफलता का मूल मंत्र है। बच्चों को कंप्यूटर की प्रारंभिक जानकारी देना। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करना। विभिन्न प्रकार कबाड़ से जुगाड़ व शून्य निवेश नवाचार करना, बच्चों को टाई, बेल्ट, परिचय पत्र उपलब्ध कराना, शिक्षकों के साथ मिलकर शैक्षिक विकास योजना तैयार करना, स्कूल के विभिन्न गतिविधियों के संग्रह के लिए वेबसाइट तैयार करना साथ ही अन्य शिक्षक साथियों को प्रेरित करते रहते हैं। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵