back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमास के चीफ याह्या सिनवार की मौत के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का बयान, कहा- सिनवार की मौत का दुख है

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने कहा कि सिनवार की मौत के बाद तकलीफ तो बहुत हुई है। लेकिन हमारा विरोध जारी रहेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इजराइल ने हमास के चीफ याह्या सिनवार को 17 अक्टूबर को मार गिराया है। इसके बाद अब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि याह्या सिनवार की मौत के बाद हमास खत्म नहीं हुआ है। उनकी मौत से बड़ा झटका लगा है लेकिन हमारा विरोध खत्म नहीं होगा। ‘हमास जिंदा है और रहेगा’। 

इजराइल के हमले के पीछे याह्या सिनवार का ही दिमाग था


याह्या सिनवार इजरायल पर हमला करने के पीछे याह्या सिनवार का दिमाग ही था। उस घटना के बाद से ही याह्या सिनवार इजरायल के निशाने पर था लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल रही थी। गुरुवार को गाजा के राफा इलाके में इजरायल डिफेंस फोर्स ने ऑपरेशन चलाया जिसमें याह्या को मार गिराया गया। हमास चीफ की मौत के बाद हिजबुल्लाह ने कहा कि इजरायल के साथ जंग को और तेज करेंगे। 

इजराइल की सेना ने याह्या का काम तमाम करने के लिए उसे ढूढ़ना शुरू कर दिया था


इजराइल की सेना ने ड्रोन के जरिए याह्या सिनवार को ढूढना शुरू कर दिया था। वह दक्षिणी गाजा खंडहरों में मर रहा था। वह धूल से सनी एक कुर्सी पर गिरा हुआ देखा गया था, जिसमें उसके कपड़े भी धूल से सने थे और उसके सिर से लेकर आखों और शरीर को पूरी तरह ढंक रखा था। इजरायली सेना ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है।


वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही इजरायली ड्रोन उसके पास में पहुंचता है, वैसे ही अपनी मौत की आखिरी सांसें गिन रहा याह्या सिनवार ड्रोन को एक छड़ी फेंककर मारता है। मगर वह अपनी जिंदगी को बचा नहीं पाता है।


उल्लेखनीय है कि इजरायल के हमास प्रमुख याह्या सिनवार को मार गिराया है। इसके बाद इनके उत्तराधिकारी को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। इनमें महमूद अल जहर, मोहम्मद सिनवार, मूसा अबू मरजौक, मोहम्मद डेफ आदि के नाम शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिवाली सफाई में ना भूलें अपनी त्वचा का ख्याल, वरना पड़ सकता है पछताना! अपनाएं ये नेचुरल टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिवाली का त्योहार नजदीक है और घरों की साफ-सफाई जोरों पर है। कहीं दीवारें धोई जा रही हैं तो कहीं पुराने...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵