back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WBPRB SI prelims 2021: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 5 दिसंबर को होगी परीक्षा

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा निकाली गई पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2021 (WBPRB SI Prelims 2021 admit card) की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 05 दिसंबर को होने वाला है। इसके लिए बोर्ड ने अपनी वेबसाइट wbpolice.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था, वे अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

वेस्ट बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (WBPRB) की ऑफिशियल वेबसाइट wbpolice.gov.in पर 26 नवंबर यानि आज से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। अभ्यार्थियों को वेबसाइट पर जाकर (WB Police SI Prelims 2021 admit card) लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर व अन्य जानकारी भरकर लॉग-इन करें। इसके बाद आपको एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।

ध्यान से पढ़ें एडमिट कार्ड

अभ्यार्थी एक बार एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी ध्यान से पढ़ लें। किसी भी प्रकार की गलती हो तो तुरंत संबंधित कार्यालय से संपर्क करें। बिना एडमिट कार्ड (WB Police SI Prelims 2021 admit card) आपको परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यार्थी एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट के साथ-साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ की ओरिजिनल कॉपी भी साथ ले जाएं। इस परीक्षा का आयोजन 05 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक होगा।

बोर्ड ने जारी किए हैं ये निर्देश

बोर्ड की ओर से कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था, उन्हें अपने एडमिट कार्ड (WB Police SI Prelims 2021 admit card) ऑनलाइन वेबसाइट से ही डाउनलोड करने होंगे। अलग से हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी। जिन्होंने ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया था, उन्हें बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी भेजी जाएगी।

बोर्ड ने निर्देश दिया है कि अभ्यर्थी परीक्षा (WB Police SI Prelims 2021 admit card) में स्पोर्ट्स शू, स्नीकर्स, हाई हील वाले फुटवियर या किसी अन्य तरह के जूते जिनमें पैर पूरी तरह बंद हों, पहनकर न जाएं। फ्लैट फुटवियर या चप्पल पहनने के लिए कहा गया है जिनमें मेटल की कोई चीज़ न लगी हो। इसके अलावा अन्य निर्देश आप अपने एडमिट कार्ड पर ध्यान से पढ़ लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...