back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPSSSC Lekhpal Bharti 2021: यूपी लेखपाल भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट, सिर्फ ये अभ्यर्थी दे सकेंगे एग्जाम

नई दिल्ली: UPSSSC Lekhpal Bharti 2021: उत्तर सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्तियां (UP Lekhpal Recruitment 2021) की जानी हैं।

लेखपाल पदों पर भर्ती (UPSSSC Lekhpal Bharti 2021) प्रक्रिया वैसे तो नवंबर 2021 में शुरू होनी थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते शुरू नहीं हो सकी। कई सालों बाद होने वाली लेखपाल भर्ती (UP Patwari Bharti) परीक्षा से पहले आयोग ने नोटिस जारी करते हुए बताया कि इस बार के एग्जाम में PET देने वाले कैंडिडेट ही शामिल हो सकेंगे।

केवल इन्हें मिलेगा एग्जाम देने का मौका

UPSSSC द्वारा बताया गया कि लेखपाल के पदों पर भर्ती (UPSSSC Lekhpal Bharti 2021) में प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) देने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। PET कटऑफ और कितने स्कोर वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, इस पर ऑफिशियल नोटिस नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि करीब 17 लाख अभ्यर्थियों ने PET का एग्जाम दिया था, इनमें से 4 लाख अभ्यर्थियों को ही लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Recruitment 2021) एग्जाम में शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 75 परसेंटाइल स्कोर करने वाले अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती परीक्षा दे सकेंगे।

कब शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती (UP Lekhpal Recruitment 2021) का ऑफिशियल नोटिफिकेशन अब तक जारी नहीं किया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

ऑफिशियल वेबसाइट

उत्तर प्रदेश में मार्च 2022 के आसपास चुनाव होने की संभावनाएं हैं, चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लगाते ही किसी भी तरह की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं होगा। लेकिन नोटिफिकेशन आचार संहिता लगने के पहले जारी होने की स्थिति में भर्ती प्रक्रिया निरंतर चलते रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि UPSSSC द्वारा दिसंबर में ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

अभ्यर्थी UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in जाकर अपडेट देख सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

UPSSSC Lekhpal 2021: यूपी में 7882 लेखपाल भर्ती के लिए देखें सिलेबस और एग्‍जाम पैटर्न, नोटिफिकेशन जल्‍द

नई दिल्ली: UPSSSC Lekhpal Bharti 2021: यूपी में लेखपाल के रिक्‍त 7882 पदों पर उम्‍मीदवारों की भर्ती के लिए मेन्‍स (UP Lekhpal Recruitment 2021)...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...