नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा राज्य में सब इंस्पेक्टर के 9534 पदों पर भर्ती (UP SI Exam Date 2021) की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस वक्त परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक चली थी।
UP SI Exam Date 2021: 3 महीने से इंतजार कर रहे आवेदक
यूपीपीआरपीबी द्वारा नोटिफिकेशन जारी किए हुए 3 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक परीक्षा (UP SI Exam Date 2021) की तारीख घोषित नहीं की गई है। ऐसा माना जा रहा था कि अक्टूबर में इस परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है, लेकिन किन्हीं कारणों से पूरा महीना निकल गया।
कब हो सकती है परीक्षा
अब जो नई जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक, बोर्ड यूपी एसआई भर्ती परीक्षा (UP SI Exam Date 2021) का आयोजन नवंबर यानी इसी महीने करा सकता है। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार नवंबर मध्य से लेकर दिसंबर के श्ुरुआती हफ्तों में इस परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है।
हालांकि यूपीपीआरपीबी द्वारा अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में रफ्तार टीम सभी कैंडिडे्टस से ताजा अपडेट के लिए यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल साइट पर समय-समय पर विजिट की सलाह देती है। परीक्षा (UP SI Exam Date 2021) से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर ही मिलेगी।




