back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी पुलिस में निकली हेड कांस्टेबल की वैकेंसी, जानिए योग्यता और कैसे करें आवेदन

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस की मोटर परिवहन शाखा में हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती (UP Police Constable Recruitment 2021) निकाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती विभागीय परीक्षा के आधार पर की जाएगी। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक अभ्यार्थी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 32 रिक्त पदों के लिए यह वैकेंसी (UP Police Constable Recruitment 2021) निकाली गई है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान यूपी पुलिस ने सभी जिला इकाइयों और पीएसी वाहिनियों के कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल (सिर्फ ड्राइवर) से इन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

बोर्ड के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदकों (UP Police Constable Recruitment 2021) को दो चरणों की परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। इसके तहत पहले चरण में रिटर्न टेस्ट होगा, जबकि दूसरे चरण में व्यवहारिक ज्ञान को परखा जाएगा। बोर्ड की तरफ से भर्ती परीक्षा के लिए सिलेबस भी जारी कर दिया गया है।

कैसी होगी परीक्षा

बोर्ड के अनुसार, रिटर्न टेस्ट 70 अंकों का होगा। इस टेस्ट में 25 नंबर के प्रश्न आईक्यू टेस्ट और जनरल नॉलेज से जुड़े होंगे। वहीं 45 प्रश्न तकनीकी परीक्षा से संबंधित होंगे। परीक्षा में बैठने वाले अभ्यार्थियों (UP Police Constable Recruitment 2021) को पेपर पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

दूसरे चरण की व्यवहारिक तकनीकी परीक्षा 50 अंकों की होगी। यह परीक्षा क्वािलफाइंग होगी, इसलिए अभ्यार्थियों (UP Police Constable Recruitment 2021) को इसमें कम से कम 25 अंक लाना जरूरी होगा। हालांकि, यह परीक्षा कितने समय की होगी, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

यूपी कांस्टेबल भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां चेक कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵