back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में 25 हजार पदों पर निकले जा रही पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती, 12वीं पास युवा करें अप्लाई

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में 25,000 कांस्टेबलों की भर्ती (UP Police Constable Recruitment 2021) को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इन पदों पर भर्ती जल्द निकलने की उम्मीद की जा रही है।

अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक, डीजीपी मुख्यालय से इन पदों पर भर्ती के लिए अगले महीने आधिकारिक सूचना जारी (UP Police Constable Recruitment 2021) हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक सूचना जारी होने तक कोई भी अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।

पिछली भर्तियों पर नजर डालें तो इन पदों आवेदकों (UP Police Constable Recruitment 2021) की उम्र 18 से 22 साल के बीच रखी जा सकती है। हालांकि, सरकारी िनयमों के अनुरूप एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5-5 साल की छूट दी जाएगी। इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता के आधार पर किया जाएगा।

9534 पदों पर जारी है परीक्षा

बता दें कि यूपी पुलिस में ही इस वक्त 9534 पदों पर भर्ती जारी है। इसके तहत सिटिजन पुलिस, सब इंस्पेक्टर, पीएसी में प्लाटून कमांडर और अग्निशमन विभाग में अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के लिए परीक्षा जारी है। कुल 9534 पदों के लिए 15 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। इन पदों के लिए अंतिम परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर को किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵