नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Recruitment 2021) का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। दरअसल, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
खबरों की मानें तो उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग मार्च 2022 तक प्रदेश सरकार के 5 अलग विभागों में भी कुल 22794 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। यहां बता दें कि आयोग (UP Lekhpal Recruitment 2021) ने पहले ही साफ कर दिया था कि इन भर्तियों में उन्हें उम्मीदवारों को शामिल होने का मौका मिलेगा जो 24 अगस्त को आयोजित UPSSSC PET 2021 परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
आयोग की तरफ से कोई औपचारिक ऐलान नहीं
कोरोना को देखते हुए यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2021 (UP Lekhpal Recruitment 2021) के आयोजन को लेकर अभ्यार्थियों के मन में कई सवाल कौंध रहे हैं। अभ्यार्थी जानना चाह रहे हैं कि परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आयोग द्वारा कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।
लेकिन आयोग द्वारा आयोजित पिछली भर्ती परीक्षाओं के ट्रेंड के आधार पर कहा जा सकता है कि परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। इससे पहले आयोग ने UPSSSC PET परीक्षा का आयोजन भी ऑफलाइन ही किया था। इसलिए कहा जा सकता है कि यूपी लेखपाल परीक्षा 2021 (UP Lekhpal Recruitment 2021) का आयोजन ऑफलाइन मोड में ही होगा।




