back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Lekhpal Bharti 2022 : उत्तर प्रदेश में लेखपाल के पदों पर आवेदन शुरू, जानिए योग्यता और कैसे करें आवेदन

UP Lekhpal Bharti 2022 : उत्तर प्रदेश में लंबे समय से लेखपाल के पदों पर भर्ती का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 8085 पदों पर लेखपाल की भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है।

बता दें कि लेखपाल के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया (UP Lekhpal Bharti 2022) 28 जनवरी तक चलेगी। हालांकि, आवेदन में संशोधन के लिए 4 फरवरी तक का समय दिया गया है। ध्यान रहे कि यूपी लेखपाल भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जो यूपी पीईटी 2021 में पास हुए हैं।

इन पदों के लिए अभ्यार्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Bharti 2022) के लिए आवेदन यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 के स्कोर के आधार पर ही आवेदन कर सकेंगे। साथ ही उम्मीदवारों के आवेदन भी स्कोर के आधार पर ही शॉर्ट लिस्ट किए जाएंगे।

UP Lekhpal Bharti 2022 : वैकेंसी डीटेल्स

  • अनारक्षित वर्ग- 3271 पद

  • एससी- 1690 पद

  • एसटी- 152 पद

  • ओबीसी- 2174 पद

  • इडब्लूएस- 798 पद

  • कुल- 8085 पद

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

नोटिफिकेशन के अनुसार, लेखपाल के पद (UP Lekhpal Bharti 2022) के लिए अभ्यार्थियों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन फीस के तौर पर 25 रुपये का भुगतान करना होगा।

आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022: खत्म हुआ इंतजार! यूपी लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 8085 पदों पर होगी भर्तियां

नई दिल्ली: UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Bharti 2022) का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक राहत...
spot_img

Latest Stories

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵