नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग होमगार्ड के पदों पर जल्द ही बंपर भर्ती (UP Home Guard Recruitment 2021) का विज्ञापन जारी करने वाला है। अब तक जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक, 30 हजार होम गार्ड्स की राज्य में भर्ती होगी। इस भर्ती के लिए गृह विभाग द्वारा राज्य सरकार को ब्लू प्रिंट पहले ही भेजा जा चुका है। अब बस विज्ञापन जारी करने के लिए राज्य सरकार की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है।
माना जा रहा है कि यूपी चुनाव की घोषणा से पहले ही होम गार्ड भर्ती (UP Home Guard Recruitment 2021) का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यार्थियों के मन में ये सवाल लाजमी है कि इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया व सैलरी क्या होगी। आज इन्ही सवालों का जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं।
UP Home Guard Recruitment 2021: शैक्षिक योग्यता
उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स की वेबसाइट पर मौजूद भर्ती नियमावली 2011 के अनुसार, कंपनी कमांडर और सहायक कंपनी कमांडर पद के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होनी चाहिए। जबकि प्लाटून कमांडर पद (UP Home Guard Recruitment 2021) के लिए हाईस्कूल पास होना जरूरी है।
इसके अलावा पहले से कार्यरत स्वयं सेवक और प्लाटून कमांडर उम्मीदवार के लिए कंपनी कमांडर और सहायक कंपनी कमांडर पद के लिए उम्मीदवार को हाई स्कूल पास होना चाहिए। हालांकि इन मानदंडों में संशोधन भी हो सकता है। इसकी सटीक जानकारी आधिकारिक तौर पर नई भर्ती (UP Home Guard Recruitment 2021) का विज्ञापन जारी होने के बाद ही सामने आएगी।
आयु सीमा
यदि उम्र की बात करें तो होम गार्ड्स भर्ती नियमावली 2011 के अनुसार, अभ्यार्थी की उम्र 20 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। होम गार्ड्स स्वयं सेवक पद के लिए उम्र 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना पहली छमाही अवधि में चयन होने पर संबंधित वर्ष की एक जनवरी और दूसरी छमाही में भर्ती (UP Home Guard Recruitment 2021) होने पर एक जुलाई से की जाएगी। हालांकि, उम्र में आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट देने का प्रावधान रखा गया है।
चयन प्रक्रिया
यूपी होम गार्ड्स भर्ती के लिए अभ्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। होम गार्ड्स भर्ती (UP Home Guard Recruitment 2021) नियमावली 2011 के अनुसार उम्मीदवारों को दो किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। 10 मिनट में दौड़ पूरी करने पर पांच अंक मिलेंगे। 8 मिनट में पूरी करने पर 7 अंक और 6 मिनट में पूरी करने पर 10 अंक मिलेंगे। हालांकि चयन प्रक्रिया में संशोधन भी हो सकता है। भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद ही नई जानकारी सामने आएगी।
इन्हें मिलेगी भर्ती में वरीयता
होमगार्ड विभाग में संविदा के आधार पर काम कर रहे अभ्यार्थियों (UP Home Guard Recruitment 2021) को चयन में वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा तकनीकी रूप से दक्ष या कंप्यूटर आदि का ज्ञान रखने वाले आवेदकों को भी इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में छूट प्रदान की जा सकती है।
कितनी होगी सैलरी
उत्तर प्रदेश में होम गार्ड्स की भर्ती (UP Home Guard Recruitment 2021) डेली वेज पर होती है। यानी जितने दिन काम उतने दिन का भुगतान। पहले यूपी में होम गार्ड्स को प्रतिदिन 375 रुपये मिलते थे। लेकिन इसमें 125 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। अब प्रतिदिन 500 रुपये मिलेंगे।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी यूपी होमगार्ड की वेबसाइट homeguard.up.gov.in समय-समय पर चेक करते रहें।





