back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में 30 हजार होमगार्ड भर्ती को लेकर सामने आई ये नई जानकारी, जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन?

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 30 हजार से ज्यादा पदों पर होमगार्ड की भर्ती (UP Home Guard Recruitment 2021) होने वाली है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

दरअसल, 30 हजार होमगार्ड जवानों की भर्ती को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही होमगार्ड भर्ती (UP Home Guard Recruitment 2021) को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की औपचारिक घोषणा यानि आचार संहिता लागू होने से पहले या इस महीने के अंत तक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किए जाने की पूरी संभावना है।

बता दें कि विभाग की तरफ से 30,000 होमगार्ड जवानों के पदों पर भर्ती (UP Home Guard Recruitment 2021) की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। विभाग द्वारा यह ब्लू प्रिंट सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। अब विभाग को सरकार की तरफ से मंजूरी मिलने का इंतजार है। सरकार की ओर से हरी झंडी मिलते ही विभाग भर्ती की प्रक्रिया को शुरू कर देगा।

UP Home Guard Recruitment 2021: कितनी मिलेगी सैलरी

पूर्व में होमगार्ड के जवानों को 375 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी दी जाती थी। हाल ही में योगी सरकार ने होमगार्ड जवानों (UP Home Guard Recruitment 2021) की सैलरी को बढ़ाकर 500 रुपए प्रतिदिन कर दिया था। ऐसे में नए होमागार्ड्स को भी कम से कम 500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से ही सैलरी मिलेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...