नई दिल्ली। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के पद के लिए डॉक्यूमेंट्स और डीएमआर/आरएमई के लिए एडमिट कार्ड (SSB Head Constable Admit Card 2021) जारी कर दिया है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ssbrectt.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिये अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।
यहां बता दें कि एसएसबी हेड कांस्टेबल के पद के लिए डॉक्यूमेंटेशन और डिटेल्ड व रिव्यू मेडिकल टेस्ट 9 नवंबर को आयोजित होना है। इन पदों के लिए आवेदन कर चुके अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड (SSB Head Constable Admit Card 2021) ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिये निम्न स्टेप्स फॉलो करें।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-
सबसे पहले एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in ओपन करें
-
अब यहां दिये गए लिंक SSB Head Constable Ministerial Admit Card 2021 पर क्लिक करें
-
इसके बाद नया पेज ओपन होगा, जहां आपको रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड, कैप्चा डालकर लॉगइन करना है
-
डीटेल्स सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड (SSB Head Constable Admit Card 2021) आ जाएगा
-
इसके बाद आवेदक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रखें




