back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस स्कीम में लगाए मात्र 10 हजार रुपए, इतने साल में मिलेंगे पूरे 16 लाख

नई दिल्ली। आज के समय में हर कोई अपने पैसों का सुरक्षित निवेश (Post office scheme) करना चाहता है। कोरोना के बाद से लोग ज्यादा सावधानी बरतने लगें हैं। अगर आप भी बिना किसी जोखिम के फ्यूचर इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्कीम बेहतर विकल्प बन सकती है।

पोस्ट ऑफिस की स्कीमों (Post office scheme) में आपको बेहतर रिटर्न मिलता है। इनकी स्मॉल सेविंग स्कीम बेहतर होती हैं। यहां कम पैसे इन्वेस्ट करने पर भी मोटी कमाई होती है। पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी ही स्कीम है ‘पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट’ या पोस्ट ऑफिस RD स्कीम।

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम क्या है?

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम (Post office scheme) के जरिए आप बेहद कम पैसों के साथ निवेश शुरू कर सकते हैं। यहां आपके पैसे पूरी तरह सुरक्षित रहने की गारंटी है। इस स्कीम में आप 100 रुपये प्रतिमाह की दर से भी निवेश कर सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा इन्वेस्ट करने की कोई लिमिट नहीं है। आरडी स्कीम में आप जितना चाहें, उतना निवेश कर सकते हैं।

जानिए कितना मिलेगा ब्याज?

पोस्ट ऑफिस में खुलने वाला RD खाता 5 साल के लिए होता है। यह खाता इससे कम समय के लिए नहीं खुलता। हर तीसरे महीने जमा धन पर ब्याज का कैलकुलेशन होता है। फिर इसे हर तिमाही के आखिरी में आपके अकाउंट में चक्रवृद्धि ब्याज के साथ जोड़ दिया जाता है। इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, RD स्कीम (Post office scheme) पर मौजूदा वक्त में 5.8 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। केंद्र सरकार हर तीसरे महीने अपनी सभी स्मॉल सेविंग स्कीम्स में तिमाही ब्याज दर की घोषणा करती है।

10 हजार निवेश करने पर मिलेंगे 16 लाख से अधिक

अगर आप हर महीने पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम (Post office scheme) में 10 हजार रुपए निवेश करते हैं। तो अगले दस साल में यह पैसा मेच्योरिटी के बाद 16 लाख रुपए से भी ज्यादा हो जाएगा। मेच्योरिटी के बाद खाताधारक को 16,26,476 लाख रुपये मिलेंगे।

RD अकाउंट से जुड़ी कुछ अहम जानकारी

आरडी अकाउंट (Post office scheme) में अगर आप समय से किस्त नहीं जमा करने पर जुर्माना देना पड़ सकता है। किस्त में देरी होने के कारण हर महीने 1 प्रतिशत जुर्माना देना होगा। साथ ही अगर लगातार 4 किश्तें जमा नहीं होती हैं तो खाता बंद हो जाएगा। हालांकि खाता बंद होने पर इसे अगले 2 महीने के अंदर फिर से एक्टिवेट किया जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

रोज 333 बचाएं और 10 साल में बनाएं 17 लाख का सुरक्षित फंड, जानिए कैसे काम करती है Post Office RD स्कीम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप छोटी-छोटी बचत से बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं और निवेश में किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते,...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵