नई दिल्ली। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए वर्तमान में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2021) के कई मौके हैं। नेवी से लेकर बैंक और प्रोफेसर से लेकर इंजीनियर के पदों पर इस वक्त सरकारी नौकरियां निकली हुई हैं। आज हम आपको इस हफ्ते निकली टॉप सरकारी नौकरियाें के बारे में बताने जा रहे हैं।
भारतीय नौसेना में 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती
भारतीय नौसेना ने मैट्रिक भर्ती के तहत 300 रिक्त सेलर के पदों पर भर्ती (Sarkari Naukri 2021) निकाल रखी है। इस पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू हुई थी। जिन अभ्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह जल्द से जल्द आवेदन कर लें, क्योंकि 2 नवंबर यानि कल आवेदन की लास्ट डेट है। अभ्यार्थी नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में भी निकली भर्ती
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने भी इन दिनों ऑफ-कैंपस भर्ती अभियान का दूसरा चरण चालू कर दिया है। कंपनी इन दिनों ऐसे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स की भर्ती (Sarkari Naukri 2021) कर रही है, जिन्होंने 2020 या 2021 में बीटेक, बीई, एमई, एमटेक, एमएससी या फिर एमसीए की डिग्री पूरी कर ली है। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 15 नवंबर रखी गई है।
टीसीएस द्वारा इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा (Sarkari Naukri 2021) के बाद किया जाएगा। परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इच्छुक अभ्यार्थी टीसीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वैकेंसी से संबंधित ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।
रेलवे में 16 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती
रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्तियां (Sarkari Naukri 2021) निकाल रखी हैं। दक्षिण मध्य रेलवे ने 4000 से ज्यादा पद, पूवी रेलवे ने 3300 से ज्यादा पद, पश्चिम मध्य रेलवे में 2000, पूर्व मध्य रेलवे में 2200 से ज्यादा और उत्तर मध्य रेलवे में 1600 से ज्यादा पदों पर अपरेंटिस पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इन पदों के लिए आवेदन की विस्तृत जानकारी नीचे दिए गए आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।
रेलवे द्वारा निकाली गई इस भर्ती (Sarkari Naukri 2021) के लिए आवेदकों की योग्यता 8वीं से लेकर 12वीं तक रखी गई्र है। साथ ही आवेदकों के पास आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। उम्मीदवारों का चयन उनकी कार्य कौशल और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर होगा।
DRDO में भी ट्रेड अपरेंटिस की भर्ती
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने चांदीपुर परीक्षण रेंज के लिए ग्रेजुएट्स, टेक्नीशियन (डिप्लोमा) और ट्रेड अपरेंटिस की भर्ती (Sarkari Naukri 2021) निकाल रखी है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Sarkari Naukri 2021) प्रक्रिया आज यानि 1 नवंबर से शुरू हुई है, जो 15 नवंबर तक चलेगी। डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए जिन युवाओं का चुनाव होगा, उन्हें 8000 रुपये स्टाईपेंड प्रतिमाह मिलेगा। जबकि, ग्रेजुएट्स ट्रेनी को 9000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगें।
बैंकों में भी 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती
सरकारी और गैर सरकारी बैंकों में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने भर्ती (Sarkari Naukri 2021) निकाल रखी है। इनमें प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी के पद शामिल हैं। कुल 4,135 पदों पर जारी भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 10 नवंबर है।




