back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sarkari Job 2021: रेलवे, बैंक समेत इस हफ्ते यहां निकली बंपर सरकारी नौकरियां, जल्दी करें कहीं मौका ना छूट जाए

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इस हफ्ते कई सरकारी नौकरियां (Sarkari Job 2021) निकली हैं। इनमें रेलवे से लेकर बैंक तक तमाम सरकारी विभाग शामिल हैं। इच्छुक अभ्यार्थी इन पदों के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। या फिर वैकेंसी के साथ दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आवेदन किया जा सकता है। आइये जानते हैं इस हफ्ते निकली सरकारी नौकरियों के बारे में।

सेंट्रल बैंक में निकली भर्ती

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने आयकर अधिकारी, आईटी सुरक्षा विश्लेषक, आईटी, सुरक्षा अधिकारी, अर्थशास्त्री, क्रेडिट अधिकारी सहित स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती (Sarkari Job 2021) निकाली है। इच्छुक अभ्यार्थी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर 23 नवंबर से 17 दिसंबर 2021 के बीच आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 155 रिक्त पदों पर यह भर्तियां (Sarkari Job 2021) निकाली गई हैं। अभ्यार्थी भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन यहां क्लिक कर चेक कर सकते हैं।

रेलवे में अप्रेंटिस की भर्ती

इंडियन रेलवे ने उत्तर मध्य रेलवे जोन में अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां (Sarkari Job 2021) निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर 1 दिसंबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल 1664 पदों पर यह भर्तियां की जाएंगी।

नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

बिजली विभाग में सरकारी नौकरी

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानि यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्तियां (Sarkari Job 2021) निकली है। कुल 173 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। नोटिस के मुताबिक, अभ्यार्थी 2 दिसंबर से पहले तक इन पदों के लिए यूपीपीसीएल की वेबसाइट upenergy.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

BEL Recruitment: भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड ट्रेनी इंजीनियरिंग समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, यहां करें आवेदन

BEL Recruitment vacancy 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड यानी बीईएल (BEL) ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों के लिए एक-एक वैकेंसी निकाली है। भारती में...
spot_img

Latest Stories