back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

परिवहन विभाग में निकली एसआई के पदों पर बंपर वैकेंसी, जानिए योग्यता और कैसे करना है आवेदन

नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परिवहन विभाग में मोटर वाहन सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती (RSMSSB Recruitment 2021) निकाली है। बोर्ड की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू होगी।

नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 197 रिक्त पदों पर यह भर्ती (RSMSSB Recruitment 2021) निकाली जा रही है। इन पदों के लिए अभ्यार्थी 31 दिसंबर तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का लिंक 2 दिसंबर से एक्टिव होगा।

शैक्षिक योग्यता व उम्र

नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए अभ्यर्थी (RSMSSB Recruitment 2021) का 10वीं पास होना अनिवार्य हैं। साथ ही अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से तीन वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियरिंग या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

उम्र की बात करें तो 18 से 40 साल के बीच की उम्र वाले अभ्यार्थी इन पदों के लिए आवेदन (RSMSSB Recruitment 2021)कर सकते हैं। अधिकतम उम्र सीमा में एससी, एसटी, अति पिछड़ा वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 सरकारी नियमों के तहत 5 साल की छूट दी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार 2013 के बाद से इस भर्ती का आयोजन नहीं होने के कारण सभी आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी गई है।

आवेदन फीस और चयन प्रक्रिया

इस पद के लिए आवेदन करने वाले सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थियों (RSMSSB Recruitment 2021)को 450 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, एससी व एसटी वर्ग के अभ्यार्थियों को 250 रुपए आवेदन फीस देनी होगी। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा।

भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां क्लिक कर चेक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵