back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RRB Group D Exam 2021: आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के लिए आवेदन में गलती सुधारने का अंतिम मौका, जल्द पूरी कर लें ये प्रक्रिया

RRB Group D Exam 2021 : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी एप्लीकेशन फॉर्म मॉडिफिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। अभ्यार्थी इस लिंक के जरिए अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

दरअसल, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर फॉर्म करेक्शन का लिंक एक्टिव किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती (RRB Group D Exam 2021) के लिए आवेदन किया था, वे एक बार नोटिस और अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर लें।

बता दें कि 2019 में आरआरबी द्वारा रेलवे में एक लाख से ज्यादा पदों पर ग्रुप डी वैकेंसी निकाली गई थी। इसके लिए करोड़ों उम्मीदवारों ने आवेदन (RRB Group D Exam 2021) किया था। हजारों उम्मीदवारों के आवेदन गलत फॉर्मेट में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के कारण निरस्त कर दिये गये थे। ऐसे में इस बार रेलवे भर्ती बोर्ड ने उन सभी उम्मीदवारों को एक और मौका देने का फैसला लिया है।

इसके लिए आरआरबी की सभी रीजनल वेबसाइट्स पर एप्लीकेशन फॉर्म मॉडिफिकेशन लिंक (RRB Group D Exam 2021) एक्टिव कर दिया गया है। अगर किसी अभ्यार्थी का आवेदन गलत फोटो या हस्ताक्षर के कारण रिजेक्ट कर दिया गया था, वह इस लिंक के जरिए दोबारा आरआरबी के दिशानिर्देश के अनुसार अपनी फोटो और सिग्नेचर की स्कैन्ड कॉपी अपलोड कर फिर से आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

RRB Group D Exam 2021: कैसे करें आवेदन में सुधार

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

  • होम पेज पर आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 2021 मॉडिफिकेशन लिंक मिलेगा, इसे ओपन करें

  • नए पेज पर अपना आरआरबी ग्रुप डी रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिखा रहा सिक्योरिटी कोड दर्ज कर लॉग-इन बटन पर क्लिक करें

  • लॉग-इन करने के बाद आपका आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर दिखेगा

  • अब इसमें जरूरी सुधार कर लें और फिर से फॉर्म सबमिट करें

कब होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम (RRB Group D Exam 2021) का आयोजन फरवरी 2022 में किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होगी। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड यानी सीबीटी बेस्ड होगी। अलग-अलग चरणों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आरआरबी ने कहा है कि यह परीक्षा उस समय की परिस्थतियों को कोविड-19 महामारी पर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखकर ही आयोजित की जाएगी। परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सेंटर और चार दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जारी कर दिये जाएंगे।

आवेदन में सुधार के लिए डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान सरकार के इन विभागों में निकली बंपर सरकारी नौकरियां, 10 हजार पदों के लिए करें आवेदन

Rajasthan Government jobs 2022: सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे युवाओं के लिए नए साल पर राजस्थान सरकार नौकरियों का तोहफा देने जा रही...
spot_img

Latest Stories

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पागल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵