back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Railway Jobs 2021 : रेलवे में बिना पेपर भर्ती का सुनहरा मौका, इन पदों पर हो रही भर्ती

नई दिल्ली। रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने नई वैकेंसी (Railway Jobs 2021) निकली है। केआरसीएल को जम्मू-कश्मीर में चलने वाली यूएसबीआरएल प्रोजेक्ट के लिए टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन मंगाए हैं।

कोंकण रेलवे ने इस भर्ती (Railway Jobs 2021) को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। टेक्निकल असिस्टेंट पद पर होने वाली इस भर्ती के लिए कोई भी परीक्षा नहीं होगी। आवेदक रिक्रूटमेंट से जुड़ी जरूरी जानकारियां कोंकण रेलवे की वेबसाइट konkanrailway.com पर चेक कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट सिविल पद के 7 रिक्त पदों पर वैकेंसी (Railway Jobs 2021) है। वहीं जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट सिविल पद के लिए भी 7 वैकेंसी हैं। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि दोनों ही पदों की वैकेंसी में 5 सीटें ओबीसी और 2 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए कोई भी पद रिक्त नहीं है।

शैक्षिक योग्यता व चयन प्रक्रिया

सीनियर और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट सिविल पद (Railway Jobs 2021) के लिए आवेदक के पास बीई/बीटेक सिविल की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही इस पद के लिए आवेदक का न्यूनतम 60% अंकों के साथ पास होना जरूरी है।

आवेदकों के चयन की बात करें तो कोंकण रेलवे द्वारा इन पदों (Railway Jobs 2021) के लिए वॉक इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए 20 से 22 सितंबर तक सुबह 9:30 से दोपहर 1.30 बजे तक, जबकि जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट- 3 से 25 सितंबर को सुबह 9:30 से दोपहर 1.30 बजे तक वॉक इन इंटरव्यू आयोजित होंगे।

आयु सीमा व सैलरी

नोटिफिकेशन के अनुसार, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद (Railway Jobs 2021) के लिए आवेदक की उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जबकि जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के लिए आवेदक की उम्र 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आवेदकों की आयु की गणना 1 सितंबर 2021 से होगी।

सैलरी की बात करें तो सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) पदों (Railway Jobs 2021) पर चयन के बाद उम्मीदवार को 35 हजार रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। वहीं जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के पद पर चयनित उम्मीदवार को 30 हजार रुपए प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।

वैकेंसी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां चेक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵