back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेलवे में निकली 1700 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास जल्द से जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली। दक्षिण पूर्व रेलवे ने अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्तियां (Railway Apprentice Recruitment 2021) निकली हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आवेदन के लिए सिर्फ 3 दिनों का समय शेष है।

ऐसे में जिन इच्छुक अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट www.rrcser.co.in पर जाकर 14 दिसंबर तक आवेदन (Railway Apprentice Recruitment 2021) कर सकते हैं। बता दें कि कुल 1785 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू हुई थी।

रेलवे की तरफ से सलाह दी गई है कि अभ्यर्थी (Railway Apprentice Recruitment 2021) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि केवल नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा।

शैक्षिक योग्यता व उम्र

नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी (Railway Apprentice Recruitment 2021) का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा जिस ट्रेड के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर रहा है, उसके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री भी होनी चाहिए।

इन पदों पर आवेदन (Railway Apprentice Recruitment 2021) करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। अधिकतम उम्र सीमा में सरकारी नियमानुसार ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती (Railway Apprentice Recruitment 2021) से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक वेबसाइट www.rrcser.co.in नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵