नई दिल्ली। ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी कैटेगरी के पदों पर वैकेंसी (OSSSC Group C Recruitment 2021) निकाली है। 2800 से ज्यादा पदों पर होने वाली इस भर्ती में असिस्टेंट रेवन्यू इंस्पेक्टर, स्टेटिकल फील्ड सर्वेयर, अमीन, एक्साइज कांस्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक अक्टूबर से शुरू होगी।
इच्छुक आवेदक ओएसएसएससी की वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन जारी होगा, जिसमें पदों (OSSSC Group C Recruitment 2021) के साथ सैलरी, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा सहित अन्य जानकारी दी जाएंगी।
शैक्षिक योग्यता व उम्र
ओएसएसएससी भर्ती (OSSSC Group C Recruitment 2021) के लिए आवेदकों का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। 12वीं पास न हो तो इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। वैसे अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग हो सकती है।
उम्र सीमा की बात करें तो आवेदकों की उम्र कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 32 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों (OSSSC Group C Recruitment 2021) को सरकारी नियमानुसार अधिकतम उम्र की सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों (OSSSC Group C Recruitment 2021) को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी व एसटी वर्ग के लिए आवेदन नि:शुल्क रखा गया है। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
इस संबंध में ओएसएसएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां चेक करें




