back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नया एलपीजी कनेक्शन लेना हुआ और आसान, सिर्फ एक मिस्ड काल पर होगी बुकिंग

नई दिल्‍ली। रसोई गैस का नया कनेक्‍शन (LPG connection booking) लेने के लिए अब ग्राहकों को डिस्‍ट्रीब्‍यूटर के चक्‍कर नहीं काटने पड़ेंगे। नया एलपीजी कनेक्‍शन लेने के लिए अब सिर्फ एक मिस्‍ड कॉल (Missed Call) से काम हो जाएगा।

दरअसल, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने ट्वीट कर इस विषय में जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि अब कोई भी ग्राहक अगर नया कनेक्शन (LPG connection booking) लेना चाहता है, तो उसे 8454955555 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। इसके बाद कंपनी उससे खुद संपर्क करेगी और एड्रेस प्रूफ व आधार की मदद से नया गैस कनेक्शन मिल जाएगा।

पुराना कनेक्‍शन माना जाएगा एड्रेस प्रूफ

आईओसीएल के अनुसार, इसी नंबर के जरिये गैस रिफिल भी कराई जा सकती है। उपभोक्ताओं को बस आपको रजिस्टर्ड मोबाइल से इस नंबर पर कॉल करनी होगी। यदि एक ही परिवार में किसी के पास किसी भी कंपनी का गैस कनेक्शन (LPG connection booking) है, तो उसी एड्रेस पर आपको भी कनेक्शन मिल जाएगा। बस इसके लिए ग्राहक को एजेंसी जाना होगा। यहां उसे अपने पुराने गैस कनेक्शन से जुड़े कागज दिखाकर अपना एड्रेस वैरिफाई कराना होगा।

कहां-कहां मिलेगी सुविधा

आईओसी चेयरमैन ने पिछले महीने मिस कॉल के जरिए सिलेंडर भरवाने और नया एलपीजी कनेक्शन (LPG connection booking) लेने की सुविधा शुरू की थी। कंपनी की तरफ से बताया गया कि देश के किसी भी कोने में रहने वाले ग्राहक इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।

कैसे बुक कराएं एलपीजी सिलेंडर

  • ग्राहक को सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड नंबर के द्वारा 8454955555 पर मिस कॉल देनी होगी

  • भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के जरिये उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर रीफिल करा सकते हैं

  • उपभोक्ता इंडियन ऑयल के ऐप या वेबसाइट https://cx.indianoil.in पर जाकर भी बुकिंग कर सकते हैं

  • साथ ही उपभोक्ता 7588888824 पर वॉट्सऐप मेसेज के जरिये सिलेंडर रिफिल करवा सकते हैं

  • एसएमएस या आईवीआरएस के लिए ग्राहक 7718955555 मेसेज कर बुकिंग कर सकते हैं

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से जुड़ा एक नया साइबर फ्रॉड (LPG Scam) तेजी से फैल रहा है। गैस की कमी...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵