back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NIOS ने निकाली विभिन्न पदों पर वैकेंसी, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी

नई दिल्ली। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने विभिन्न पदों पर भर्ती (NIOS Recruitment 2021) निकाली हैं। इन पदों में डायरेक्टर से लेकर स्टेनोग्राफर तक के पद शामिल हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 115 रिक्त पदों पर यह भर्तियां की जाएंगी। 10 अक्टूबर तक इच्छुक अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्तियां स्टेनोग्राफर और डायरेक्टर सहित कई दूसरे पदों (NIOS Recruitment 2021) के लिए निकाली गई है। इच्छुक आवेदक 10 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक को एनआईओएस की वेबसाइट https://www.nios.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

एनआईओएस में ग्रुप ए, बी और सी कैटेगरी के पदों (NIOS Recruitment 2021) पर कुल 115 वैकेंसी है। नोटिस में साफ हिदायत दी गई है कि एक उम्मीदवार एक से ज्यादा पदों पर आवेदन ना करे। यदि एक पद के लिए एक से अधिक आवेदन किया जाता है तो आवेदन रद्द हो जाएगा। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।

वैकेंसी डीटेल्स

  • डायरेक्टर – 01

  • ज्वाइंट डायरेक्टर – 01

  • असिस्टेंट डायरेक्टर – 01

  • अकाउंट ऑफिसर – 01

  • एकेडमिक ऑफिसर – 01

  • रिसर्च एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर – 01

  • सेक्शन ऑफिसर – 07

  • असिस्टेंट इंजीनियर – 01

  • हिंदी ऑफिसर – 01

  • असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर – 01

  • ईडीपी सुपरवाइजर – 37

  • जूनियर इंजीनियर – 01

  • असिस्टेंट – 04

  • स्टेनोग्राफर – 03

  • जूनियर असिस्टेंट – 36

कितनी मिलेगी सैलरी

सैलरी की बात करें तो डायरेक्टर पद (NIOS Recruitment 2021) पर पे मैट्रिक्स लेवल-13 के तहत 123100 से 215900 रुपए, जबकि डिप्टी डायरेक्टर को पे मैट्रिक्स लेवल-12 के तहत 78800 से 209200 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी।

वहीं असिस्टेंट डायरेक्टर, अकांउट ऑफिसर और एकेडमिक ऑफिसर को पे मैट्रिक्स लेवल-11 के तहत 67700 से 208700 मासिक, हिंदी ऑफिसर और असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर को पे मैट्रिक्स लेवल-07 के तहत 44900 से 142400 रुपए, ईडीपी सुपरवाइजर और जूनियर इंजीनियर (NIOS Recruitment 2021) को पे मैट्रिक्स लेवल-06 के तहत 35400 से 112400 रुपए तक सैलरी मिलेगी। इसी तरह असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर को पे मैट्रिक्स लेवल-04 के तहत 25500 से 81100, जबकि जूनियर असिस्टेंट को पे मैट्रिक्स लेवल-02 के तहत 19900 से 63200 प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।

भर्ती से संबंधित NIOS द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां चेक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Ministry of Defence Recruitment 2021: रक्षा मंत्रालय में निकली जॉब्स, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका

नई दिल्ली: Ministry of Defence Recruitment 2021: नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के पास रक्षा मंत्रालय में नौकरी (Defence Jobs) करने का सुनहरा...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...