नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी रिजल्ट 2021 (NEET UG Result 2021) जारी कर दिया है। इसके साथ ही एनटीए ने रिजल्ट के साथ परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी की है। बता दें कि मेडिकल के अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी 2021 परीक्षा में इस बार 16 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।
नीट यूजी परीक्षा (NEET UG Result 2021) में शामिल उम्मीदवार अपने नतीजे चेक करने के लिए NTA की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। बता दें कि नीट परीक्षा का आयोजन इसी साल 12 सितंबर को किया गया था। आमातौर पर नीट परीक्षा का रिजल्ट एक महीने के अंदर ही जारी कर दिया जाता है, लेकिन इस बार मामला कोर्ट पहुंचने के कारण देरी हुई।
एनटीए के अनुसार नीट यूजी 2021 (NEET UG Result 2021) में हिस्सा लेने वाले अभ्यार्थियों को स्कोर कार्ड उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे। नीट द्वारा रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद अब कैंडिडेट्स को स्कोर कार्ड के साथ ईमेल पर पहुंचने भी लगे हैं। इसके अलावा छात्र अपने रिजल्ट neetresults.nic.in, nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
इस वजह से लेट हुआ रिजल्ट
बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट में वैष्णवी भोपाली और अभिषेक शिवाजी ने एक याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि उन्हें अंडरग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम (NEET UG Result 2021) में अलग-अलग सीरियल्स वाले प्रश्न पत्र और आंसरशीट सौंपी गईं थी। इसपर बांबे हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि याचिकाकर्ताओं को रेस्पॉन्डेंट की गलती के कारण नुकसान नहीं उठाना चाहिए। उनके लिए परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जानी चाहिए और उन्हें परीक्षा की तारीख और केंद्र के बारे में 48 घंटे के भीतर सूचना दी जानी चाहिए।
वहीं इस पर एनटीए की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच को बताया था कि हाईकोर्ट के आदेश के चलते नतीजे (NEET UG Result 2021) रोके जा रहे हैं, जिससे लाखों अभ्यर्थी प्रभावित हो रहे हैं।
कैसे चेक करें NEET UG Result 2021
-
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स एनटीए के पोर्टल neet.nta.nic.in पर लॉग न करें
-
यहां होम पेज पर NEET UG Result 2021 के रिजल्ट का लिंक मिलेगा, जिसपर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा
-
इस पेज पर अपने क्रेडेंशियल की मदद से लॉग इन करें
-
लॉग इन करते ही रिजल्ट ओपन हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं





