back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, जानिए पूरी डीटेल्स

नई दिल्ली। कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (Konkan Railway Recruitment 2021) में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर है। केआरसीएल ने तकनीकी सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इन पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। इच्छुक अभ्याथी इन पदों के लिए आयोजित इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए KRCL की वेबसाइट konkanrailway.com पर जारी आधिकारिक अधिसूचना चेक कर लें।

कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (Konkan Railway Recruitment 2021) ने तकनीकी सहायक के कुल 14 रिक्त पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इसमें सीनियर तकनीकी सहायक (सिविल) के 7 और जूनियर तकनीकी सहायक (सिविल) के 7 पद शामिल हैं। अधिसूचना के मुताबिक, सीनियर तकनीकी सहायक पद पर चयन के बाद उम्मीदवार को 35,000 रुपए वेतन दिया जाएगा। वहीं, जूनियर तकनीकी सहायक पद पर चयन के बाद उम्मीदवार को 30,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

योग्यता

योग्यता की बात करें तो आवेदक के पास AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन (Konkan Railway Recruitment 2021) होना अनिवार्य है। इसके अलावा वर्क एक्सपीरियंस भी जरूरी है। अधिक जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना पर चेक कर सकते हैं।

इंटरव्यू के जरिए होगी भर्ती

KRCL में सीनियर तकनीकी सहायक पदों पर भर्ती (Konkan Railway Recruitment 2021)के लिए इंटरव्यू 20 से 22 सितंबर के बीच आयोजित होगा। जबकि, जूनियर तकनीकी सहायक पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 23 से 25 सितंबर के बीच लिया जाएगा।

उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए, USBRL प्रोजेक्ट हेड ऑफिस, कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड, मार्बल मार्केट, त्रिकुटा नगर, जम्मू और कश्मीर के एड्रेस पर आना होगा। इंटरव्यू (Konkan Railway Recruitment 2021) के दौरान आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेज और शैक्षणिक दस्तावेज लेकर जाएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूजा खेडकर पर UPSC की बड़ी कार्रवाई, आईएएस की नौकरी से किया बर्खास्त, अब यूपीएससी की किसी भी परीक्षा में…

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर यूपीएससी ने बड़ी कार्रवाई की है। ट्रेनी आईएस अधिकारी पूजा खेडकर को नौकरी से निकाल दिया...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵