back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PMVVY: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना से हर महीने मिलेगी 9,250 रुपये की पेंशन, जानिए कैसे करें निवेश?

नई दिल्ली: PMVVY: वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे मजबूत लाठी उनकी पेंशन होती है, ताकि आराम से रिटायरमेंट की दिन गुजार सकें। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) सीनियर सिटीजन के लिए बेहतरीन विकल्प है। सम्मान के साथ जीने वाले लोग इस योजना में निवेश कर सकते हैं ताकि अपने बुढ़ापे में जीवनयापन के लिए किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े।

क्या है प्रधानमंत्री वय वंदना योजना?

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) एक सोश्ल सिक्योरिटी स्कीम तथा पेंशन प्लान है। भारत सरकार की ये योजना LIC द्वारा चलायी जा रही है और इस के तहत वरिष्ठ नागरिको को अपने निवेश पर अच्छा ब्याज मिलता है।

मासिक पेंशन का विकल्प चुनने पर वरिष्ठ नागरिकों को स्कीम (PMVVY) में 10 साल तक एक तय दर से पेंशन मिलती है। ये एक वनटाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है। योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) के तहत 1000 रुपये प्रति माह की पेंशन के लिए आपको 1,62,162 रुपये का निवेश करना होगा। इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है, जिसमें आपको 10 साल तक 9250 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) की सबसे खास बात ये है कि आपके द्वारा निवेश की गई पूरी रकम 10 साल बाद आपको वापस कर दी जाती है। इसमें पेंशन प्लान के कई ऑप्शन हैं। आप मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना कोई भी ऑप्शन सेलेक्ट कर पेंशन ले सकते हैं। लेकिन एक बार सलेक्ट करने के बाद पेमेंट ऑप्शन को नहीं बदला जा सकता है।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के फायदे

  • मासिक पेंशन चुनने पर 7.4% और वार्षिक पेंशन पर 7.66 की दर से ब्याज मिलेगा

  • टैक्स/जीएसटी में छूट

  • योजना के तीन साल पूरे होने पर लोन की भी सुविधा है। इसमें निवेश की गई रकम का 75% तक लोन ले सकते हैं

  • अपने या अपने साथी की गंभीर मेडिकल कंडीशन में मेच्योरिटी से पहले इसे खत्म कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में निवेश की 98% रकम ही मिलती है।

  • अगर पेंशन पाने वाले व्‍यक्ति की बीच में ही मृत्‍यु हो जाती है तो जमा राशि नॉमिनी को रिफंड कर दी जाती है।

इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

  • उम्र (कम से कम)- 60 साल

  • उम्र (अधिकतम)- कोई सीमा नहीं

  • पॉलिसी का समय: 10 साल

  • अधिकतम निवेश: 15 लाख

  • न्यूनतम पेंशन : 1000 रुपए महीना

  • अधिकतम पेंशन: 10,000 रुपए महीना

कैसे करें निवेश?

  • LIC की वेबसाइट पर जाकर इस योजना के बारे में और जान सकते हैं और निवेश कर सकते हैं

  • LIC एजेंट और LIC ऑफिस जाकर भी इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं

  • इसके अलावा LIC की ओर से जारी टोल फ्री नंबर 1800-227-717 पर भी कॉल कर सकते हैं

निवेश के लिए जरूरी दस्तावेज़

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में निवेश के लिए आपको फॉर्म के साथ निम्‍नलिखित दस्‍तावेज जमा करवाने होंगे…

  • पैन कार्ड की कॉपी

  • एड्रेस प्रूफ की कॉपी

  • बैंक पासबुक के पहले पेज की कॉपी

Advertisementspot_img

Also Read:

इस सरकारी स्कीम में खुलवाएं अपनी बेटी का अकाउंट, चमक जाएगी किस्मत, खाते में आएंगे 70 लाख रुपये

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए समय से पहले आर्थिक तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए। खासकर उच्च शिक्षा और...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵