नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो में नौकरी (ISRO Recruitment 2021) का सपना देश के हजारों युवा संजोते हैं। लेकिन कुछ ही लोगों का यह सपना पूरा होता है। अगर आप भी 10वीं पास हैं तो इसरों में नौकरी का शानदार मौका आपके पास है। दरअसल, इसरो ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। खास बात ये है कि इन पदों पर न्यूनतम योग्यता दसवीं पास है।
दरअसल, इसरो ने ड्राइवर, कुक और फायरमैन जैसे के पदों पर भर्तियां (ISRO Recruitment 2021) निकली हैं। यह भर्ती इसरो के लिक्विड प्रोपल्सन सिस्टम्स सेंटर में निकली है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 24 अगस्त 2021 से शुरू हो चुकी है। यह आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है, इसलिए आवेदक इसरो की रिक्रूटमेंट वेबसाइट psc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 06 सितंबर रखी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, हैवी मोटर व्हीकल ड्राइवर, कुक, अटेंडेंट और फायरमैन की कुल 8 वैकेंसी है।
वैकेंसी डीटेल्स
-
ड्राइवर – 02
-
कुक – 01
-
कैटरिंग अटेंडेंट – 01
-
फायरमैन – 02
शैक्षिक योग्यता व आयु सीमा
इसरो द्वारा मंगाए गए अावेदनों (ISRO Recruitment 2021) में आवेदक का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही साथ फायरमैन और केटरिंग अटेंडेंट की अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए। बाकी बचे पदों पर आवेदक की उम्र 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
क्या होगी सैलरी
ड्राइवर, फायरमैन और कुक को इसरो के लेवल-2 के तहत (ISRO Recruitment 2021) पे मैट्रिक्स दिया जाएगा। इन्हें 19900 रुपए से लेकर 63200 रुपए प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। वहीं, केटरिंग अटेंडेंट को लेवल-1 पे मैट्रिक्स के तहत 18000 से 56900 रुपए प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन यहां चेक करें




