back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंडियन ऑयल में निकली इन पदों पर 300 से ज्यादा भर्ती, ITI या डिप्लोमा है तो तुरंत करें अप्लाई

IOCL Recruitment 2021 : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न पदों के तहत ट्रेड और टेक्नीशियन अप्रेंटिसों की भर्ती निकाली है। आईओसीएल द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कुल 300 रिक्त पदों पर अप्रेंटिसों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है।

नोटिस के अनुसार, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मशीनिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ), एकाउंटेंट और रिटेल सेल्स ट्रेड सहित विभिन्न पदों पर ट्रेड और टेक्नीशियन अपरेंटिस की वैकेंसी (IOCL Recruitment 2021) निकाली गई है।

नोटिस के अनुसार, इन पदों पर आवेदन 10 दिसंबर से शुरू हुए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर तय की गई है। इन पदों पर आवेदन (IOCL Recruitment 2021) करने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी इंडियन ऑयल की आफीशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता व उम्र

इंडियन ऑयल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यार्थी द्वारा संबंधित ट्रेड में 2 साल का आईटीआई होना चाहिए। वहीं टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए 3 साल का डिप्लोमा (IOCL Recruitment 2021) जरूरी है। इन पदों पर 18 से 24 साल तक की उम्र के अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुरूप अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...