नई दिल्ली: Indian Railway Recruitment 2021: भारतीय रेलवे (Jobs in Indian Railway) में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे (Indian Railway Vacancy 2021) ने उत्तर मध्य रेलवे (NCR), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के तहत अपरेंटिस के पदों पर भर्ती (Indian Railway Jobs) के लिए आवेदन मांगे हैं।
इच्छुक उम्मीदवार Indian Railway की ऑफिशियल वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों (Indian Railway Recruitment 2021) पर आवेदन प्रक्रिया 2 अगस्त से 1 सितंबर तक होगी।
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक पर क्लिक करके भी इन पदों (Indian Railway Recruitment 2021) के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक से आधिकारिक नोटिफिकेशन (Indian Railway Recruitment Notification) को भी देख सकते हैं। इस भर्ती (Indian Railway Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत कुल 1664 पदों को भरा जाएगा।
Indian Railway Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तारीख
-
ऑनलाइन अप्लाई करने की तिथि – 02 अगस्त 2021
-
ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि- 01 सितंबर 2021
Indian Railway Recruitment 2021 के लिए पदों का विवरण
-
कुल पद – 1664
-
प्रयागराज मैकेनिकल डिपार्टमेंट – 364
-
प्रयागराज इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट – 339
-
झांसी मंडल – 480
-
वर्क शॉप झाँसी -185
-
आगरा मंडल – 296
Indian Railway Recruitment 2021 के लिए योग्यता
-
उम्मीदवार को कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास या इसके समकक्ष (10+2 प्रणाली के तहत) होना चाहिए।
-
वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक), वायरमैन और कारपेंटर के लिए- 8वीं कक्षा और ITI / ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
Indian Railway Recruitment 2021 के लिए उम्र
भारतीय रेलवे की नोटिफ़िकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों की उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए।
Indian Railway Recruitment 2021 के लिए आवेदन शुल्क
-
SC/ST/PH/महिला उम्मीदवार- कोई शुल्क नहीं
-
अन्य- रु. 100/-
Indian Railway Recruitment 2021 के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार (10वीं और ITI में प्राप्त अंक) पर किया जाएगा।




