back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाजार में आया नया LPG सिलेंडर, कम खर्च होगी गैस… खाना बनाने में भी बचेगा समय

नई दिल्ली। पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने मार्केट में एक नए किस्म का एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) लॉन्च कर दिया है। इस सिलेंडर को इंडेन गैस के बैनर तले मार्केट में उतारा गया है, जिसे इंडेन एक्स्ट्रा तेज (Indane XTRATEJ) नाम दिया गया है। यह सिलेंडर बाकी एलपीजी सिलेंडर से ज्यादा कारगर है और कम गैस खर्च करने के साथ खाना बनाने का समय भी बचाता है। हालांकि, इस सिलेंडर का इस्तेमाल कमर्शियल रखा गया है और होटलों या रेस्टोरेंस के उपयोग के लिए इसे बनाया गया है।

इंडेन एक्स्ट्रा तेज सिलेंडर कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल कामों के लिए बनाया गया है। यह सिलेंडर घरों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर की तुलना में 5 प्रतिशत कम गैस उपयोग करता है और खाना बनाने के समय में 14 फीसदी तक की बचत होती है। दरअसल, इस सिलेंडर में भरी गई गैस का प्रेशर ज्यादा होता है, जिससे गैस का पूरी क्षमता के साथ इस्तेमाल होता है। इस सिलेंडर की क्षमता बढ़ाने के लिए इंडेन के रिसर्च और डेवलपमेंट विभाग ने एक खास तरह का एडिटिव (मिलावटी तत्व) तैयार किया है। इस एडिटिव को मिलाने से एक्स्ट्रा तेज सिलेंडर की गैस ज्यादा लौ के साथ जलती है।

गैस और समय की बचत

इंडेन ने इस सिलेंडर को उतारने से पहले कई जगहों पर फील्ड ट्रायल किया है. इसके बाद कंपनी ने बताया है कि Indane XTRATEJ सिलेंडर से 5 फीसदी तक गैस की बचत होती है। साथ ही, खाना पकाते समय अन्य सिलेंडरों की तुलना में 14 प्रतिशत कम वक्त लगता है। यानी इस सिलेंडर से खाना जल्द पक जाता है। इस सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत है कि इसकी लौ (फ्लेम) का तापमान 65 डिग्री तक बढ़ जाता है, जिससे खाना जल्द बनता है और समय के साथ गैस की बचत होती है।

कहां कहां मिलेगा सिलेंडर

यह LPG सिलेंडर अभी 19 किलो, 47.5 किलो और 425 किलो गैस वाले सिलेंडर में मुहैया कराया जा रहा है। इस सिलेंडर को इंडेन पूरे देश में शुरू करने की योजना बना रहा है। फिलहाल, देश के कुछ जिलों में ही इसकी शुरुआत की गई है। यह सिलेंडर आपके जिले में उपलब्ध है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए टोलफ्री नंबर 18002333555 से हासिल की जा सकती है। हालांकि, इस सिलेंडर की कीमत उन सिलेंडरों से थोड़ी ज्यादा है जो होटलों या रेस्टोरेंट में इस्तेमाल किया जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिजनेस शुरु करने के लिए अब नहीं होगी पैसों की कमी, Pradhan Mantri Mudra Yojana दे रही है सुनहरा मौका, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना की शुरुआत 2015 में की गई थी।...
spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵