back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय नौसेना में निकली 12वीं पास के लिए बंपर भर्ती, इन पदों के लिए जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना में अपना करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, नौसेना ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत SSR और पेटी ऑफिसर के पदों (Indian Navy Recruitment 2021) पर भर्ती निकाली है।

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार (Indian Navy Recruitment 2021), भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि नौसेना की तरफ से इन पदों के लिए पदों की संख्या का ब्यौरा नहीं दिया गया है, यानि ज्यादा से ज्यादा पदों पर यह भर्ती होगी। आवेदन के लिए अभ्यार्थियों को 25 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

स्पोर्ट्स, शैक्षिक योग्यता व उम्र

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती (Indian Navy Recruitment 2021) प्रक्रिया के लिए अभ्यार्थी का टी इंटरनेशनल/जूनियर या सीनियर नेशनल चैंपियनशिप/सीनियर स्टेट चैंपियनशिप/ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में एथलेटिक्स, एक्वेटिक्स, बास्केट बॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, हॉकी, कबड्डी, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, स्क्वैश, तलवारबाजी, गोल्फ, टेनिस, कयाकिंग और कैनोइंग, रोइंग, निशानेबाजी, नौकायन और विंड सर्फिंग में से किसी एक में भाग लेना जरूरी है।

शैक्षिक योग्यता की बात की जाए तो अभ्यार्थी का किसी भी स्ट्रीम में कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा में पास होना जरूरी है। उम्र की बात करें तो डायरेक्ट एंट्री पेटी ऑफिसर पद (Indian Navy Recruitment 2021)के लिए कोर्स शुरू होने की तारीख के अनुसार अभ्यार्थी की उम्र 17 से 22 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) पद के लिए उम्र की सीमा 17 से 21 साल के बीच तय की गई है।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन यहां चेक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵