back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Army Recruitment 2021: भारतीय सेना में ऑफिसर बनने का सबसे अच्छा मौका, तुरंत करें अप्लाई

नई दिल्ली। देशभक्ति का जज्बा रखने वाले युवाओं के पास भारतीय सेना में अफसर (Indian Army Recruitment 2021) बनने का सुनहरा मौका है। दरअसल, भारतीय सेना ने रिमांउट वेटरनरी कॉप्स (RVC) में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत मेल वेटेनरी ग्रेजुएट्स की भर्ती निकाल रखी है। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल है, इसलिए जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, भर्ती (Indian Army Recruitment 2021) से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यार्थी joinindianarmy.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन अच्छे से चेक कर लें। इन पदों के लिए अभ्यार्थी की उम्र 21 से 32 साल के बीच होनी चाहिए।

योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक अभ्यार्थी (Indian Army Recruitment 2021) का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BVSc/BVSc और AH डिग्री या इसके समकक्ष डिग्री धारक होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास जरूरी वेटेनरी योग्‍यता भी होनी जरूरी है। इन पदों पर चयनित अभ्यार्थी की भर्ती कैप्‍टन रैंक पर की जाएगी।

भर्ती के बाद अभ्यार्थी को RVC सेंटर एंड कॉलेज, मेरठ कैंट में पोस्‍ट कमीशन ट्रेनिंग (Indian Army Recruitment 2021) भी करनी होगी। कमीशन प्राप्‍त अधिकारी 5 साल की अवधि के लिए भारतीय सेना की सेवा करेंगे। सेवा की अवधि को 5 साल के बाद उनके प्रदर्शन के आधार पर और पांच साल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।

कितनी होगी सैलरी

इस पद पर भर्ती होने वाले अभ्यार्थी को 61,300/- रुपये के पे-मैट्रिक्‍स पर भर्ती (Indian Army Recruitment 2021) किया जाएगा। इसके अलावा सर्विस पे, नॉन प्रैक्टिस अलॉउंस, मेंटेनेंस अलाउंस और डियरनेस अलाउंस भी दिया जाएगा।

साथ ही अभ्यार्थी को कंसेशनल अकोमोडेशन, फ्री राशन अथवा राशन का पैसा, स्‍वयं और परिवार के लिए मुफ्त हेल्‍थ बेनिफिट्स, LTC, 60 दिनों की एनुअल लीव और 20 दिनों की कैज़ुअल लीव के साथ कैंटींन और ग्रुप इंश्‍योरेंस कवर (Indian Army Recruitment 2021) की सुविधाएं मिलेंगी। भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यार्थी आधिकारिक नाटिफिकेशन चेक करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...